न्यूजीलैंड को कैसे मिली जीत, कीवी बल्लेबाज ने खोले राज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में भारत एक समय मजबूत स्थिति में दिख रहा था लेकिन पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने शतक लगाकर टीम इंडिया को आसानी से हरा दिया। इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत पर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
मेजबान न्यूजीलैंड के बेजोड़ बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी रणनीति का आज खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्पिनरों को विकेट लेने से रोकना ही उनकी टीम की अहम रणनीति थी।
चौथे वनडे में नाबाद शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले टेलर ने कहा, "इस मैच में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल था। रविंद्र जडेजा काफी अच्छी गेंद कर रहे थे। वास्तव में भारतीय स्पिनर काफी अच्छे हैं और उनके खिलाफ रन बनाना काफी मुश्किल होता है।"
भारतीयों को विकेट लेने से रोकना था लक्ष्य
रॉस टेलर आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टेलर ने चौथे मैच में जमकर बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारी रणनीति यही थी कि हम उन्हें विकेट निकालने से रोक सकें।
टेलर ने कहा, "मैंने भारत और न्यूजीलैंड में कई बार खेला है लेकिन यहां पर बहुत अधिक टर्न नहीं है। ऐसे में हमारी रणनीति थी कि हम जितना हो सके बैकफुट पर खेलें। केन विलियम्सन स्पिन खेलने में काफी अच्छे हैं और हमें लगा कि यदि हम भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना सकें तो हमारा काम बन सकता है। हमने वैसा ही किया।"
हालांकि वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टेलर का भारत के खिलाफ दो टेस्टों की सीरीज में खेलना संभव नहीं माना जा रहा है। टेलर अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते हैं।
मीडिया जगत में मिल रही खूब तारीफ
भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड टीम के शानदार प्रदर्शन की कीवी मीडिया ने जनकर तारीफ की है। कीवी मीडिया ने इसे ‘विश्व क्रिकेट की छोटी टीम की जीत’ बताते हुए कहा कि इस जीत से ऐसे समय में ‘अंडरडॉग’ की अहमियत साबित हुई है जब महाशक्तियां क्रिकेट की कमान हथियाने की फिराक में हैं।
इस जीत से विश्व की सातवें नंबर की टीम न्यूजीलैंड का मनोबल भी बढ़ेगा जिसने भारत को वनडे रैंकिंग के शीर्ष से उतार दिया। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने कहा, "उम्मीद है कि इस जीत का असर भारतीय बोर्ड के साथ संकट में पड़े वैश्विक खेल पर पडे़गा।"
वहीं, फेयरफैक्स न्यूजीलैंड ने कहा, "यह विश्व क्रिकेट की छोटी टीम की जीत है। ऐसे में जब पहले से ही विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम कर चुका भारत अपनी ताकत ओर बढ़ाना चाहता है न्यूजीलैंड ने समय रहते चेता दिया कि अंडरडॉग को अनदेखा नहीं किया जा सकता।"