फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ropar beat chandigarh tough battle in cricket

क्रिकेट में रोपड़ से कड़े संघर्ष में हारा चंडीगढ़

Sat, 03 May 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 May 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ropar beat chandigarh tough battle in cricket

एमएल मारकन ट्राफी में रोपड़ ने चंडीगढ़ को 3 विकेट से हरा दिया। चंडीगढ़ एमएल मारकन ट्राफी में पिछले साल रनरअप रहा था, लेकिन इस बार टीम का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा।

विज्ञापन


पूल में अमृतसर 20 अंकाें के साथ पहले स्थान पर, पटियाला 17 अंक के दूसरे, मोहाली 9 अंक के तीसरे, रोपड़ 8 अंक लेकर चौथे, जालंधर 5 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहा। चंडीगढ़ और रोपड़ की टीमाें के बीच गवर्नमेंट कॉलेज ग्राउंड रोपड़ में खेला गया। मैच में चंडीगढ़ के पहली पारी में 157 रनाें के जवाब में रोपड़ की पहली पारी 159 के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह रोपड़ को 2 रनाें की मामूली बढ़त मिली।
विज्ञापन


रोपड़ से रोहित सांगवान ने सबसे अधिक 65 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्शदीप ने 38 रन पर 6 विकेट चटकाए। अंतिम दिन दूसरी पारी में चंडीगढ़ की टीम 92 के स्कोर पर सिमट गई। सक्षम गुप्ता ने सबसे अधिक 23 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में नवप्रीत सिंह ने 33 रन देकर 6 विकेट और रेशम सिंह ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबाव में रोपड़ ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 93 स्कोर बनाकर मैच को जीत लिया। नवप्रीत ने 31 रनाें की नाबाद पारी खेली। इशान गोयल ने 17 रन और अनंत वर्मा ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ से सत्यम शर्मा ने 11 रन देकर 4 विकेट और अर्शदीप  ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed