फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Football: Ronaldo becomes richest footballer in world

दो सितारों की रेस में रोनाल्डो ने फिर मेसी को पछाड़ा!

Tue, 11 Mar 2014 04:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Mar 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
Football: Ronaldo becomes richest footballer in world

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहले फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर (बैलन डी'ओर) पर कब्जा जमाने के बाद कमाई के मामले में भी मेसी से काफी आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन


रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर पुर्तगाल के रोनाल्डो इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज डेविड बेखम को पछाड़कर 12.2 करोड़ पाउंड की कमाई के साथ दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर बन गए हैं।
विज्ञापन


डेविड बेखम गत वर्ष 16.5 करोड़ पाउंड की कमाई के साथ दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर थे लेकिन उनके संन्यास लेने के बाद वार्षिक गोल रिच सूची में उन्हें शामिल करने पर विचार नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लियोनल मेसी दूसरे सबसे अमीर फुटबॉलर

Football: Ronaldo becomes richest footballer in world

पुर्तगाल के फॉरवर्ड और फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर रोनाल्डो ने गत वर्ष सितंबर में रियल मैड्रिड के साथ 7.6 करोड़ पाउंड का करार किया था। साथ ही स्पोर्ट्स वीयर बनाने वाली कंपनी नाइकी के साथ भी उन्होंने करार किया था।

कमाई के मामले में नंबर वन फुटबॉलर रोनाल्डो के बाद बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी 12.05 करोड़ पाउंड की कमाई के साथ इस सूची में दूसरे सबसे अमीर फुटबॉलर हैं जिनके पास तुर्की एयरलाइंस और एडिडास जैसे प्रायोजक हैं।

वायने रूनी की भी हो रही जमकर कमाई

Football: Ronaldo becomes richest footballer in world
रोनाल्डो और मेसी के बीच कमाई के मामले में सबसे रईस खिलाड़ी की जंग चल रही हो लेकिन चेल्सी के फॉरवर्ड सैमुअल इटो भी थोड़े ही पीछे हैं और सात करोड़ पाउंड की कमाई के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं जबकि इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर वायने रूनी सूची में चौथे नंबर पर हैं।

वायने रूनी मैनचेस्टर यूनाईटेड के साथ हर सप्ताह तीन लाख पाउंड का करार करने के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। रूनी ने नाइकी और सैमसंग जैसे प्रायोजकों के साथ 18 लाख पाउंड प्रतिवर्ष का करार भी किया है।

हाल ही में बनाया सर्वाधिक गोल दागने का रिकॉर्ड

Football: Ronaldo becomes richest footballer in world

फीफा वर्ल्ड कप से पहले कैमरून के खिलाफ अपने अभ्यास मैच में दोहरे गोल के साथ पुर्तगाल को 5-1 से जीत दिलाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने देश के सर्वाधिक गोल करने का ऑल टाइम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पुर्तगाल के रोनाल्डो ने मैच में 21वें और 83वें मिनट में दो गोल किए और इसी के साथ उनका अंतरराष्ट्रीय मैचों में गोल का रिकॉर्ड 49 पर पहुंच गया।

इससे पहले पुर्तगाल के पालेटा (47 गोल) के नाम यह रिकॉर्ड था जिन्होंने 2006 में रिटायरमेंट ले लिया था।

ला लीगाः फिर टॉप पर पहुंचा रियल मैड्रिड

Football: Ronaldo becomes richest footballer in world
लेवाने पर मिली 3-0 की एकतरफा जीत के साथ ही रियल मैड्रिड की टीम ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में फिर से टॉप पर पहुंच गई है।

मुकाबले के 11वें मिनट में ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सत्र का अपना 38वां गोल ठोकते हुए टीम को बढ़त दिला दी।

हालांकि मैच के 63वें मिनट में रोनाल्डो से टकराने के कारण लवांते के डेविड नावारो को रेड कार्ड दिखा दिया गया जिसके बाद टीम को 10 खिलाड़ियों से ही खेलना पड़ा। मैड्रिड को इसका भरपूर फायदा मिला और वह मैच आसानी से जीतने में सफल रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed