{"_id":"68e58f1ee830f89f46198f309631096c","slug":"rizvi-college-wins-campus-cricket-tourament","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवी कॉलेज मुंबई बना कैंपस क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रिजवी कॉलेज मुंबई बना कैंपस क्रिकेट चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Feb 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
रिजवी कॉलेज मुंबई ने पुणे की टीम को हराकर रेड बुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पुणे की टीम ने पहले खेलते हुए 122 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी मुंबई की टीम ने 15.4 ओवर में ही 123 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टूर्नामेंट में रिवजी कॉलेज मुंबई टीम से कप्तान केविन को बेस्ट बल्लेबाज और पंकज को बेस्ट फिल्डर का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन