फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rishi Dhawan, Second Most Expensive Player in IPL

ये अनकेप्ड खिलाड़ी बना दूसरा सबसे महंगा बिकने वाला

Fri, 14 Feb 2014 10:53 AM IST
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Feb 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
Rishi Dhawan, Second Most Expensive Player in IPL
यह खबर मेरे लिए अब तक के किसी भी जन्मदिन पर मिले तोहफ से बढ़कर है। मेरे परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। यह कहना है युवा क्रिकेटर ऋषि धवन का, जिन्हें आईपीएल के सातवें सत्र के लिए किंग्स एलेवन पंजाब ने अनुबंधित किया है।
विज्ञापन


आईपीएल सातवें सत्र के लिए बंगलुरू में दूसरे दिन अनकेप्ड खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई गई। इसमें ऋषि धवन दूसरे सबसे अधिक बिकने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में उबरे।
विज्ञापन


प्रीति जिंटा की टीम किंग्स एलेवन पंजाब ने ऋषि धवन को तीन करोड़ रुपये में खरीदा। दूसरे दिन अनकेप्ड खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके रेलवे के खिलाड़ी करण शर्मा। उन्हें तीन करोड़ 75 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अनुबंधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका भुनाने की करूंगा कोशिश
पिछले सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल था। वहीं आईपीएल के पहले सीजन में वह किंग्स एलेवन पंजाब में थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। ऋषि ने कहा कि मुझे खुशी है कि किंग्स एलेवन ने मुझ पर विश्वास जताया। ऐसे में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश होगी।

रणजी में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
दाएं हाथ के बल्लेबाज और मीडियम पेसर 23 वर्षीय ऋषि हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले हैं। उनके पिता पेशे से इंजीनियर और मां गृहणी हैं। ऋषि को इस रणजी सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर प्रीती जिंटा की टीम ने चुना।


इस सत्र में हिमाचल की ओर से रणजी में खेलते हुए ऋषि धवन ने सबसे अधिक 49 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं बल्लेबाजी में 435 रन भी बनाए। इसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed