फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   record 30 sixes in a t20 match

भारत-पाक जंग के बीच दब गया छक्कों के रिकॉर्ड वाला मैच

Sat, 22 Mar 2014 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
record 30 sixes in a t20 match
क्रिकेट के दीवानों में पांचवें टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का सुरूर छाया हुआ था लेकिन इसी दिन एक ऐसा मैच खेला गया जिसका कहीं जिक्र नहीं हो सका। हालांकि इसे टी-20 के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


भारत और पाक के बीच महामुकाबले से पहले इसी दिन टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों का समापन होना था। लेकिन इसका समापन जिस अंदाज में हुआ, किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन


सुपर-10 में पहुंचने के लिए बचे एकमात्र सीट के लिए तीन टीमें नीदरलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की भी दावेदारी मजबूत थी।

डच टीम ने क्रिकेट में मनवाया अपना लोहा

record 30 sixes in a t20 match
जिम्बाब्वे शुक्रवार को दिन के अपने पहले मुकाबले में यूएई को तूफानी अंदाज में हराकर इस एक मात्र सीट के लिए आश्वस्त भी हो गया था।

इसके बाद दूसरे मैच में जब आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा तभी उसने भी ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाना शुरू कर दिया क्योंकि विपक्षी टीम को ग्रुप ‘बी’ में क्वालीफाई के लिए इस लक्ष्य को 14.2 ओवर में ही हासिल करना था।

लेकिन, पैसा वसूल इस मुकाबले में नीदरलैंड ने जिस अंदाज में आयरलैंड को धोया उससे दिग्गज टीमें भी सतर्क हो गई होंगी। खेल जगत में नीदरलैंड अपना दबदबा अब तक हॉकी और फुटबॉल के जरिये ही मनवाता रहा है। लेकिन, स्टीफन माइबर्ग के 63 रन की तूफानी पारी से उसने आयरलैड को 37 गेंद शेष रहते छह विकेट से पीटकर दिखा दिया कि क्रिकेट में भी वह सुपर पावर बनने की ओर बढ़ गया है।

14 ओवर में ही पा लिया 190 रनों का लक्ष्य

record 30 sixes in a t20 match

डच टीम के बल्लेबाजों ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करते हुए 189 रन के लक्ष्य को सिलहट में छक्कों का तूफान उठाते हुए 13.5 ओवर में ही चार विकेट पर 193 रन बनाकर पार कर लिया।

नीदरलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही। इस मैच की समाप्ति के बाद नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के एक बराबर चार-चार अंक रहे। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर नीदरलैंड की टीम ने सुपर-10 में जगह बना ली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड के लिए पीटर बोरेन और माइबर्ग की ओपनिंग जोड़ी ने पहले छह ओवर में ही 91 रन ठोक डाले।

विज्ञापन

मुकाबले में लगे रिकॉर्ड कुल 30 छक्के

record 30 sixes in a t20 match
स्टीफन माइबर्ग ने 23 गेंद में चार चौके और छह छक्के की मदद से टी-20 क्रिकेट का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इस क्रम को बारेसी और टॉम कूपर ने आगे बढ़ाया। कूपर तो 15 गेंद में एक चौका और छह छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन बारेसी ने 22 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।

नीदरलैंड की पारी में कुल 19 छक्के और 12 चौके लगे। इस मैच में कुल 30 छक्के लगे जो टी-20 का एक नया रिकॉर्ड है। हालांकि इस मैच में बल्‍लेबाजों ने महज 25 चौके ही लगे।

इससे पहले आयरलैंड ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओपनर पॉल स्टर्लिंग भले ही सात रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद एंड्रयू पोंटर ने 38 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 57, विलियम पोर्टरफील्ड ने 32 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 47 तथा केबिन ओब्रायन ने 16 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

4 बल्‍लेबाजों का रहा 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट

record 30 sixes in a t20 match

छक्कों वाले इस बेहद रोमांचक मुकाबले में बने कुछ दिलचस्प आंकड़ें आपके सामने प्रस्तुत है।
#30 छक्के इस मैच में लगे जिसमें 19 छक्के नीदरलैंड की तरफ से लगे।
#25 चौके इस मैच में लगे जिसमें 13 चौके आयरलैंड की तरफ से जड़े गए।
#04 बल्लेबाजों ने दो सौ से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिनमें तीन बल्लेबाज नीदरलैंड के हैं।
#300 के स्ट्राइक रेट के हिसाब से नीदरलैंड के टॉम कूपर ने रन बनाए।
#17 गेंदों में टी-20 का तीसरा सबसे तेज अर्द्धशतक नीदरलैंड के स्टीफन माइबर्ग ने जड़े। यह रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम हैं, जिन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा था। उनके बाद आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं, जिन्होंने 2012 में दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ 17 गेंदों में अर्द्धशतक बनाए थे।

जिम्बाब्वे ने यूएई को 5 विकेट से हराया

record 30 sixes in a t20 match

आयरलैंड और नीदरलैंडस के मुकाबले से पहले मैच में जिम्बाब्वे ने यूएई को आसानी से पांच विकेट से हरा दिया। यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 116 रन ही बना सकी सकी जिसे जिम्‍बाब्वे ने 13.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और उसके चार विकेट 34 रन पर ही गिर गए लेकिन छठे विकेट के लिए एल्टन चिगुम्बरा और टी मरूमा (22) ने 55 रन की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी।

चिगुम्बरा ने 21 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। यूएई की ओर से स्वप्निल पाटिल ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed