{"_id":"4cfe41f2252d32ef6b654debd22106d0","slug":"real-madrid-stroms-in-semifinal-at-epl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेल और रोनाल्डो ने दिलाई मैड्रिड को शानदार जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बेल और रोनाल्डो ने दिलाई मैड्रिड को शानदार जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Apr 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्सिया डोर्टमंड को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर रियल मैड्रिड चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पिछले सीजन में जर्मनी की टीम डोर्टमंड से सेमीफाइनल में हार झेल चुकी मैड्रिड ने मैच में जबरदस्त शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही गेराथ बेल ने दानी कार्वाजल के पास को गोल पोस्ट में डाल मैड्रिड को बढ़त दिला दी।
इसके बाद इस्को ने 27वें मिनट में एक और गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

14वां गोल दागने के बाद चोटिल हो गए रोनाल्डो
बोर्सिया डोर्टमंड की टीम इन दो झटकों से उबरी भी नहीं थी कि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और गोल दागकर मैड्रिड की जीत सुनिश्चित कर दी।
रोनाल्डो का चैंपियंस लीग में यह 14वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने के लियोनल मेस्सी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली जो उन्होंने दो साल पहले बनाया था।
हालांकि रियल को मैच में उस समय जबर्दस्त धक्का लगा जब घुटने में चोट के कारण रोनाल्डो को मैच बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके अलावा एंजेल डी मारिया भी फिट नहीं होने के कारण मैच से ठीक पहले टीम से हट गए। हालांकि उनके बदले टीम में शामिल किए गए इस्को ने जबर्दस्त गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेगा बार्सिलोना
फीफा द्वारा खिलाड़ियों से करार करने को लेकर लगाए गए एक साल के प्रतिबंध के खिलाफ बार्सिलोना अपील करेगा।
फीफा ने 2009 से 2013 के बीच 18 साल से कम उम्र के 10 खिलाड़ियों के साथ करार किए जाने का दोषी पाए जाने के बाद बार्सिलोना पर प्रतिबंध लगा दिया था।
क्लब ने एक बयान जारी कर कहा, "एफसी बार्सिलोना प्रतिबंध के खिलाफ फीफा में अपली करेगा। अगर जरूरत पड़ी तो हम कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में भी मामले को लेकर जाएंगे।"

MU ने बेयर्न म्यूनिख को बराबरी पर रोका
दूसरी ओर, चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मौजूदा चैंपियन बेयर्न म्यूनिख को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
नेमेंजा विदिस ने हेडर से गोल कर यूनाइटेड को बढ़त दिलाई लेकिन कुछ ही मिनटों बाद बास्तिन स्विंस्टेगर ने गोल कर बेयर्न को बराबरी दिला दी।
एक अन्य मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने भी बार्सिलोना को 1-1 की बराबरी पर रोक दूसरे लेग में प्रवेश किया।