फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   read last five over in auckland ODI

5 मिनट में पढ़िए, 5 अंतिम ओवरों का रोमांच

Sat, 25 Jan 2014 05:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
read last five over in auckland ODI

एक समय भारत हार की कगार पर पहुंच गया था। और उसने 36 ओवर के अंदर 184 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। लेकिन आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच वापस ला दिया।

विज्ञापन


दोनों बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। 66 रन बनाकर जडेजा अंत तक नाबाद रहे। जबकि 65 रन बनाने वाले आर अश्विन ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर जडेजा ने अंतिम गेंद तक संघर्ष किया और मैच को बचाया।
विज्ञापन

  
अगर आप अंतिम ओवरों तक खींचे मैच के रोमांच को नहीं देख पाएं हैं तो आपके सामने प्रस्तुत है अंतिम पांच ओवरों का रोमांच।

भारतीय पारी का 46वां ओवर

read last five over in auckland ODI

45.1 ओवरः तेज गेंदबाज हैमिश बेनेट ने रवींद्र जडेजा को डाली गेंद, और लेग बाई के रूप में मिला एक रन।
45.2 ओवर: बेनेट के सामने थे पुछल्‍ले बल्‍लेबाज भुवनेश्वर कुमार। उन्होंने इस गेंद को प्वाइंट की दिशा में खेला और कोई रन नहीं।
45.3 ओवर: भुवनेश्वर कुमार थर्ड मैन की दिशा में खेल दिया चार रन के ‌लिए।
45.4 ओवर: पिछली गेंद पर चौका देने से निराश बेनेट ने धीमी गेंद फेंकी। इस गेंद को लॉंग ऑन की दिशा में खेला जिसे नाथन मैकुलम ने आसानी से लपक लिया। भुवनेश्वर आउट हो गए।
45.5 ओवर: भुवनेश्वर के आउट होने के बाद नए बल्‍लेबाज मोहम्मद शमी क्रीज पर आए। लेकिन स्ट्राइक बदल चुका था और बेनेट के सामने थे जडेजा। इस गेंद पर एक रन बना।
45.6 ओवर: नए बल्‍लेबाज मोहम्मद शमी फुल लेंग्‍थ की गेंद को नहीं खेल सके और कोई रन नहीं।

24 गेंदों में चाहिए थे 39 रन

read last five over in auckland ODI

46.1 ओवर: तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलेंघन ने जडेजा को फेंका गेंद। जडेजा ने हल्के हाथों से खेला और एक रन।
46.2 ओवर: मोहम्मद शमी इस गेंद को नहीं खेल सके। गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में गई। कोई रन नहीं।
46.3 ओवर: शमी ने हल्की सी उछाल लेती गेंद को खेला और एक रन।
46.4 ओवर: गेंदबाज ने इस गेंद को ब्लॉकहोल में फेंकने की कोशिश की, लेकिन जडेजा ने लॉंग ऑन पर उठा दिया और गेंद गई सीमारेखा के पार शानदार छह के लिए।
46.5 ओवर: मैक्कलेंघन ने बाउंस फेंकने की कोशिश जिसे जडेजा उठाना चा‌हते थे लेकिन नाकाम रहे।
46.6 ओवर: जडेजा ने इस गेंद को स्लिप में खेलने की कोशिश लेकिन नाकाम रहे। विकेटकीपर ने गेंद को लपका और कैच आउट की अपील। अंपायर ने ठुकराई, लेकिन हॉटस्पॉट में दिख रहा था कि गेंद ने बल्‍ले को टच किया था।

विज्ञापन

कोरी एंडरसन ने पूरे किए अपने 5 शिकार

read last five over in auckland ODI

47.1 ओवर: तेज गेंदबाज कोरी एंडरसन ने मोहम्मद शमी को फेंकी सीधी गेंद और कोई रन नहीं।
47.2 ओवर: एंडरसन की बाउंस गेंद फेंकने की कोशिश। बाहर जाती गेंद को फिर खेलने में नाकाम रहे।
47.3 ओवर: एंडरसन ने फेंकी बेहद धीमी गेंद। शमी ने हल्के हाथों से खेलने की कोशिश की लेकिन एक रन ही ले पाए बल्‍लेबाज।
47.4 ओवर: शॉर्ट लेंग्‍थ गेंद पर जडेजा ने किया करार प्रहार पर एक रन ही ले पाए।
47.5 ओवर: स्लोअर बाउंसर गेंद को खेलने की कोशिश में चुके और मोहम्मद शमी के शॉट को केन विलियम्सन ने लपक लिया। शमी के रूप में भारत का नौंवा विकेट गिरा। भारत की अंतिम जोड़ी मैदान पर। एंडरसन ने वनडे करियर में पहली बार पांच विकेट झटके।
47.6 ओवर: अंतिम गेंद पर स्ट्राइक बदल चुकी थी और रवींद्र जडेजा इस गेंद को स्लिप में खेलना चाहते थे पर चूक गए और कोई रन नहीं मिला।

12 गेंद पर बनाने हैं 29 रन

read last five over in auckland ODI

48.1 ओवर: तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलेंघन ने नए बल्‍लेबाज वरुण ऐरोन को फेंकी गेंद जिसे बल्‍लेबाज ने हल्के हाथों से खेला और भारत को मिला एक रन।
48.2 ओवर: जडेजा ने मिडविकेट की दिशा में उठा दिया शानदार छह रन के लिए।
48.3 ओवर: जडेजा ने थर्ड मैन की दिशा में खेलने की कोशिश्‍ा की लेकिन वहां पर मौजूद क्षेत्ररक्षक हेमेश बेनेट ने कैच टपका दिया। जडेजा का इस एक रन के साथ ही पचासा पूरा।
48.4 ओवर: वरुण एक बार फिर से क्रीज पर। लेग दिशा में जाती गेंद को हल्के हाथों से खेला और एक रन।
48.5 ओवर: स्लो बाउंस डालने की कोशिश की लेकिन यह गेंद बल्‍लेबाज के ऊपर से निकली और अंपायर ने इसे वाइड करार दिया।
48.5 ओवर: स्‍क्वायर लेग की दिशा में खेला एक रन के लिए। अंतिम गेंद का सामना करेंगे वरुण ऐरोन।
48.6 ओवर: आउट साइड दिशा में जाती गेंद को हल्के हाथों से खेला और इस गेंद पर कोई रन नहीं।

अंतिम ओवर में लक्ष्य था 18 रनों का

read last five over in auckland ODI
49.1 ओवर: भारत के लिए यह ओवर निर्णायक है। पांच विकेट लेने वाले कोरी एंडरसन जडेजा को गेंद डालने जा रहे है। पहली ही गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में उठा दिया और गेंद सीमारेखा के पार।
49.2 ओवर: लेग साइड की दिशा में काफी बाहर गेंद और अंपायर ने इसे वाइड करार ‌दिया।
49.2 ओवर: कवर की दिशा में खेलने की कोशिश। कोई रन नहीं ले पाए बल्‍लेबाज। भारत लक्ष्य से 13 रन दूर।
49.3 ओवर: जडेजा ने थर्ड मैन की दिशा में खेला लेकिन एक रन लेने से इनकार किया।
49.4 ओवर: यॉर्कर गेंद फेंकने की कोशिश की। अंपायर ने इसे वाइड करार दिया। गेंदबाज ने विरोध जताया पर कोई फायदा नहीं।
49.4 ओवर: लेग की दिशा में खेल दिया और गेंद सीमारेखा के पार। चार रन।
49.5 ओवर: अंतिम दो गेंद बेहद महत्वपूर्ण। शॉर्ट लेंग्‍थ बॉल को मिडविकेट की दिशा में उठा दिया और शानदार छह रन। भारत अब अंतिम गेंद पर लक्ष्य से दो रन दूर।
49.6 ओवर: यॉर्कर गेंद, मिड ऑफ में खेलने की कोशिश्‍ा। वहां खड़ा क्षेत्ररक्षक जब तक गेंद पकड़ते बल्‍लेबाजों ने एक रन पूरे कर लिए। वरुण दूसरा रन लेना चाहते थे लेकिन जडेजा ने इनकार किया। गेंद नॉनस्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुकी थी और इसके साथ ही मैच रोमांचक अंदाज में टाई हो गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में पहली बार मैच टाई हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed