फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   rcb beat csk by 5 wickets in ipl 42th match

IPL में कप्तानी तक छोड़ दी लेकिन टीम को नहीं मिली जीत

Mon, 19 May 2014 03:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
rcb beat csk by 5 wickets in ipl 42th match

आईपीएल 7 में 40 से ज्यादा मुकाबले खत्म हो चुके हैं। और टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स 8-8 मैच जीतकर शीर्ष पर बने हुए हैं और प्लेऑफ के बेहद करीब भी हैं।

विज्ञापन


लेकिन प्लेऑफ के लिए दो अन्य टीमों के लिए शीर्ष 4 में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष है। ऐसे में आईपीएल में हार से त्रस्त एक टीम के कप्तान ने यह सोचकर कप्तानी छोड़ी कि नया कप्तान टीम को जीत दिलाएगा लेकिन यह दांव भी फेल हो गया।
विज्ञापन


इस टीम की मुसीबत यह है कि टीम में बेहतरीन खिलाड़ी होने के बावजूद वे जीत के रथ पर सवार नहीं हो पा रही है और कप्तान का खुद की कुर्बानी देने का फैसला भी खास नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गेंद शेष रहते बंगलोर को मिली रोमांचक जीत

rcb beat csk by 5 wickets in ipl 42th match

आईपीएल 7 में प्ले ऑफ की रेस बेहद दिलचस्प होती जा रही है। पहली दो टीमों के रूप में पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्‍नई सुपर किंग्स का आना तय है जबकि शेष 2 टीमों पर अभी रेस जारी है।  

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल की शानदार पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 7 के 42वें मुकाबले में 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

बंगलोर की 11 मैचों में यह पांचवीं जीत है और उसके कुल 10 अंक हो गए हैं। वहीं पहले ही प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच चुकी चेन्नई की 11 मैचों में यह तीसरी हार है और वह अभी भी अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर कायम है।

चेन्‍नई के लिए सुरेश रैना ने संभाला मोर्चा

rcb beat csk by 5 wickets in ipl 42th match

रांची में खेले गए मैच में अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में धोनी की टीम चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल इस पिच पर चेन्नई टीम सुरेश रैना के शानदार अर्द्धशतक के बावजूद 4 विकेट पर 138 रन ही बना सकी। सुरेश रैना ने 48 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के के साथ 62 रन की पारी खेली।

डेविड हसी ने 29 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 25 रन बनाए। बंगलोर के लिए तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने 2 विकेट चटकाए।

रन के लिए RCB के बल्‍लेबाजों ने भी बहाया पसीना

rcb beat csk by 5 wickets in ipl 42th match

दूसरी ओर, 139 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने में भी बंगलोर टीम के पसीने छूट गए। स्पिनरों की मददगार इस पिच पर विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल को भी अपने बल्ले का मुंह खामोश रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। गेल ने 50 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों के साथ 46 रन की पारी खेली।

इस तरह बंगलोर ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। एबी डीविलियर्स ने भी अंतिम ओवरों में 14 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों के साथ 28 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। युवराज सिंह 9 गेंदों में एक छक्के के साथ नाबाद 13 रन बनाए।

हालांकि बंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर पार्थिव पटेल 10 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों में 27 रन की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा दिए। चेन्नई के लिए स्पिनर आर अश्विन और डेविड हसी ने 2-2 विकेट चटकाए।

कोलकाता ने बढ़ाई हैदराबाद की मुश्किलें

rcb beat csk by 5 wickets in ipl 42th match

कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्लेऑफ के लिहाज से अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया जिसे कोलकाता ने 2 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर 146 रन बनाकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर गौतम गंभीर मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रॉबिन उथप्पा ने 40, मनीष पांडे ने 35 और टूर्नामेंट में अब तक नाकाम रहे यूसुफ पठान ने नाबाद 39 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी। रेयान टेन डोश्चेट (नाबाद 25) ने विजयी चौका मारा।

धवन ने छोड़ी कप्तानी और फिर भी नहीं मिली जीत

rcb beat csk by 5 wickets in ipl 42th match

इससे पहले हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मैच में नियमित कप्तान शिखर धवन ने खुद को कप्तानी से दूर रखा और उनकी जगह उपकप्तान डैरेन सैमी ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली।

हैदराबाद के शीर्षक्रम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन डेविड वॉर्नर को छोड़कर कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। वॉर्नर ने 18 गेंद पर 34 रन में 3 चौके और 2 छक्के लगाए जबकि धवन ने 14 गेंद पर 19 रन में 4 चौके लगाए।

विकेटकीपर-बल्‍लेबाज नमन ओझा ने 24 गेंद पर 22 रन में 1 चौका और 2 छक्के लगाए। आलराउंडर इरफान पठान 19 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने सर्वाधिक 3 जबकि साकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed