फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ranji player camp in dehradun

उत्तराखंड में तैयार होंगे यूपी के रणजी सितारे

Mon, 09 Jun 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jun 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
ranji player camp in dehradun

आगामी रणजी सत्र से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में खेल रहे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्टार खिलाड़ी देहरादून पहुंचेंगे।

विज्ञापन


लगेगा उत्तर प्रदेश रणजी टीम का कैंप
3 जुलाई से देहरादून की खूबसूरत वादियों के बीच उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी तैयार होंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने उत्तराखंड को पहली बार उत्तर प्रदेश रणजी टीम का कैंप लगाने की जिम्मेदारी दी है।

इसके साथ ही इस रणजी सत्र में उत्तराखंड को रणजी मैच की मेजबानी मिलने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

रविवार को आल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला ने रणजी कैंप लगाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते साल उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी के अंतिम दौर में मुंबई से हार गई थी। उत्तराखंड में खेलकर कई खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली है और देवभूमि का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भी यहां आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने तक चलेगा कैंप
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तकनीकी कमेटी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी का जायजा ले चुकी है। तीन जुलाई से एकेडमी के ग्राउंड में रणजी टीम का कैंप शुरू होगा। जानकारी के अनुसार कैंप एक महीने तक चलेगा।

कैंप में शामिल होने वाले 30 सदस्यी दल में उत्तर प्रदेश रणजी टीम के सदस्य सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला, आरपी सिंह, मोहम्मद कैफ आदि खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं।


दून जैसा मजा और कहां
रविवार को ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में ओएनजीसी की जीत के हीरो रहे राहुल तेवतिया ने अपनी खुशी इस तरह बयां की।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रहे राहुल तेवतिया ने गोल्ड कप के फाइनल में मुंबई के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

राहुल ने कहा कि देहरादून में क्रिकेट खेलने का मजा अलग है। जिस तरह यहां दर्शकों का समर्थन मिलता है, वो दूसरी जगह दिखाई नहीं देता। देहरादून में गुच्चूपानी और सहस्रधारा बहुत पसंद हैं। उन्होंने बताया कि वे हर बार दोनों जगहों पर जरूर जाते हैं।

पिच शानदार, आउट फील्ड खराब

राहुल ने बताया कि वे चार वर्षों से गोल्ड कप खेलने देहरादून आ रहे हैं। पहले यहां मैट पर मैच होते थे। दो साल से पिच पर खेल रहे हैं।

पिच शानदार थी, लेकिन आउट फील्ड काफी खराब है। फील्डिंग के दौरान डर भी लग रहा था। वहीं, एसीए ग्राउंड खूबसूरत है।

मैच के अंतिम 5 ओवरों के बारे में राहुल ने कहा कि टीम का प्रदर्शन शानदार था। सभी ने आखिरी दम तक मेहनत की। पिच शानदार और बल्लेबाजी के अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed