फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranji match_cricket_punjab_gujrat_wickets

रणजी मैचः सस्ते में सिमटी पंजाब, गुजरात भी संकट में

Fri, 22 Nov 2013 11:13 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 22 Nov 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ranji match_cricket_punjab_gujrat_wickets
पीसीए स्टेडियम मोहाली में वीरवार को पंजाब और गुजरात में रणजी ट्राफी का मुकाबला शुरू हुआ। पहले ही दिन 16 विकेट गिर गए।
विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले पंजाब को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाजी जोड़ी जीवनजोत सिंह और रवि इंदर सिंह ने शुरुआत की।

स्कोर 34 पहुंचा ही था, तभी रविइंदर 20 को निजी स्कोर पर गेंदबाज भावेश ने आउट किया। दूसरे छोर पर जीवनजोत सिंह अगले बल्लेबाज तरुवर कोहली के साथ स्कोर को आगे बढ़ाते रहे।

इसी बीच गुजरात के जसप्रीत की घातक गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम के अधिकतर बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। जसप्रीत ने पंजाब टीम के पांच बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन


जसप्रीत ने तरुवर कोहली को 7 के स्कोर, मनदीप सिंह को 6 के स्कोर, मयंक  सिद्धाना को 16 के स्कोर, मनप्रीत गोनी को 3 के स्कोर, संदीप शर्मा को 6 के स्कोर पर पवेलियन पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की ओर से जीवनजोत सिंह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतक बनाया। आउट होने से पहले जीवनजोत सिंह 86 के स्कोर पर गेंदबाज राकेश ध्रुव का शिकार बने।

कप्तान हरभजन सिंह को दो के निजी स्कोर पर गेंदबाज राकेश ध्रुव ने बोल्ड किया। पंजाब की पूरी टीम पहली पारी में 172 पर सिमट गई।

उधर गुजरात की पहली पारी में कमजोर शुरुआत रही। पंजाब की तेज गेंदबाज तिकड़ी संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत गोनी ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात के पहली पारी में 61 के स्कोर पर 6 विकेट झटक लिए।


दिन का खेल खत्म होने तक राजुल भट्ट 11 रन और अक्षर पटेल 14 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से संदीप शर्मा ने सुमित पटेल को 6 रन, मनप्रीत जुनेजा को 7 रन, भार्गव को 0 पर आउट किया।

सिद्धार्थ कौल ने सुमित को 11 रन पर आउट किया। वहीं मेहुल को मनप्रीत गोनी ने 4 के स्कोर पर चलता किया। पार्थिव पटेल 4 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed