फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raj Singh Wrestling Team Over All Champion

राज सिंह रेसलिंग अखाड़ा बना ओवरआल चैंपियन

Thu, 24 Apr 2014 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Apr 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
Raj Singh Wrestling Team Over All Champion

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 42 में जूनियर और सब जूनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इनमें फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले हुए। चैंपियनशिप का आयोजन यूटी रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से किया गया।

विज्ञापन


इसमें सुखना लेक स्थित राज सिंह रेसलिंग अखाड़ा ने ओवरआल चैंपियनशिप की ट्राफी जीती। चैंपियनशिप में सब जूनियर के फ्री स्टाइल मुकाबलों में 42 किलो भार वर्ग में विजय पहले और मनप्रीत दूसरे स्थान पर रहे। वहीं ग्रीको रोमन में अनिल पहले और आशीष दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


56 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में प्रवीन पहले और ललित दूसरे स्थान पर, ग्रीको रोमन में मलकीत पहले और वरिंदर दूसरे स्थान पर रहे। 50 किलो वर्ग की फ्री स्टाइल में विशाल ने पहला और वरिंदर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं ग्रीको रोमन में सरबजोत पहले और अमन दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 किलो के फ्री स्टाइल में रजत पहले और रघुबीर दूसरे स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन में थॉमसन पहले और गुरुकरन दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर में फ्री स्टाइल के 50 किलो भार वर्ग में सुधीर पहले और मोनू दूसरे स्थान पर रहे।


ग्रीको रोमन में भूपिंदर पहले और अमन दूसरे स्थान पर रहे। 55 किलो फ्री स्टाइल में विशाल पहले, अमन दूसरे स्थान पर रहे। ग्रीको रोमन में सचिन पहले और अभिनव दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed