{"_id":"6b7128ee233b12048c76129adcf29b7a","slug":"punjab-police-punjab-and-sind-bank-team-wins-in-hockey-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस, पंजाब एंड सिंध बैंक की टीमें जीतीं","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पंजाब पुलिस, पंजाब एंड सिंध बैंक की टीमें जीतीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया गुरमीत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब पुलिस और पंजाब एंड सिंध बैंक की टीमों ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का आयोजन द रॉक रोवर्स हॉकी क्लब की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस और साउथ सेंट्रल रेलवे की टीमों के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। फैसला पेनल्टी शूट आउट के जरिए हुआ। इसमें पंजाब पुलिस की टीम ने साउथ सेंट्रल रेलवे की टीम को 6-5 से हरा दिया।
विज्ञापन
दिन में खेले गए दूसरे मैच में पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम ने एसजीजीएस क्लब चंडीगढ़ की टीम को 3-2 से शिकस्त दी। विजेता पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम से गगनदीप सिंह ने 41वें मिनट में 1, रंजीत सिंह ने 45वें मिनट में 1, गुरजंट सिंह ने 53वें मिनट में 1 गोल दागा। वहीं हारने वाली टीम से रंजीत सिंह ने 33वें और 37वें मिनट में दो गोल दागे।
विज्ञापन