{"_id":"8239e307e496289f4202e1243189f15d","slug":"punjab-could-not-take-single-wicket-on-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम पिच पर विकेट को तरस गए पंजाब के गेंदबाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
होम पिच पर विकेट को तरस गए पंजाब के गेंदबाज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुजुल भट्ट और समित के शतकाें की बदौलत गुजरात ने पंजाब के साथ रणजी ट्राफी का मैच ड्रा करने में सफलता पाई। दोनाें खिलाड़ियों के बीच चौथी विकेट के लिए 210 रनों की पार्टनरशिप हुई।
पंजाब ने गुजरात को जीत के लिए 355 रन का टारगेट दिया था। तीसरे दिन 33 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि चौथे और अंतिम दिन पंजाब जीत के करीब होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पंजाब के गेंदबाज अपनी होम पिच पर कोई भी विकेट लेने में कामयाब नही हो पाया।
यहां तक कि सबसे अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने 21 ओवर फेंके लेकिन कोई विकेट नही ले सके। चार दिवसीय रणजी मैच में रविवार को आखिरी दिन गुजरात ने अपने शनिवार के स्कोर 33 पर 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। नाबाद खिलाड़ी रुजुल भट्ट और समित ने पंजाब की ढीली गेंदाें का खूब फायदा उठाते हुए शॉट्स लगाए। लंच तक गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 118 रहा।
विज्ञापन
लंच के कुछ देर बाद रुजुल भट्ट और समित ने अपने-अपने अर्द्धशतक पूरे किए। चाय काल के बाद पहले समित ने अपना शतक जड़ा और उसके बाद रुजुल भट्ट ने भी अपना शतक पूरा कर पंजाब की उम्मीदाें पर पानी फेर दिया। चौथे और आखिरी दिन खेल खत्म होने पर गुजरात ने 3 विकेट पर 224 का स्कोर बना लिया।
समित 102 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। वहीं रुजुल भट्ट ने नाबाद 100 रन बनाए। इस पारी में 16 चौके शामिल रहे। मैच ड्रा रहने पर पंजाब को पहली पारी में बढ़त के लिए 3 अंक मिले, वहीं गुजरात को 1 अंक मिला।