फिर चला 'M' फैक्टर का जादू, पंजाब ने RCB को धोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी तरह से नई टीम तैयार करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 7 में अपने जलवे बिखेर रही है। प्रीति जिंटा की टीम ने इस बार अब तक चमत्कारिक प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है।
पंजाब की टीम न सिर्फ बल्ले से जादुई प्रदर्शन कर रही है बल्कि उसके गेंदबाज भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर खूब दबाव बना रहे हैं जिसका फायदा टीम को मिल रहा है। यह इसी का परिणाम है कि पंजाब ने अपने 8 में से 7 मुकाबले जीते हैं।
पंजाब की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर और वीरेंद्र सहवाग के अलावा गेंदबाजी में संदीप शर्मा और अक्सर पटेल के साथ-साथ अनुभवी कंगारू गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी बेजोड़ खेल दिखा रहे हैं।
मिलर के आगे फीकी पड़ी AB की पारी
डेविड मिलर के अर्द्धशतक और उसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल 7 के 31वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 32 रन से हरा दिया।
किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में बंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।
बंगलोर की ओर से एबी डीविलियर्स ने 26 गेंदों में सर्वाधिक 53 रन बनाए, जिनमें उनके 1 चौका और 5 छक्के भी शामिल हैं।
संदीप ने फिर दोहराई अपनी अनोखी कामयाबी
आरसीबी की ओर से डीविलियर्स के अलावा ओपनर पार्थिव पटेल (13), सचिन राणा (18) और एल्बी मोर्कल (16) के अलावा मिचेल स्टॉर्क ने 29 रन का योगदान दिया।
पंजाब के लिए संदीप शर्मा ने 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यह दूसरा मौका है जबकि संदीप शर्मा ने एक ही ओवर में गेल (4) और कोहली (0) को सस्ते में पवेलियन भेजा।
बेहद शानदार रहा पंजाब किंग्स की शुरुआत
दोनों ओपनर वीरेंद्र सहवाग और मंदीप सिंह ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। लेकिन छठे ओवर में हर्षेल पटेल ने मंदीप सिंह को आउट कर बंगलोर को पहली सफलता दिलाई।
मंदीप 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सहवाग भी युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 24 गेंदों में 30 रन बनाए। हालांकि दोनों ओपनरों में एक भी बल्लेबाज छक्का नहीं जमा सका।
फिर मैदान पर आया मैक्सवेल-मिलर का तूफान
मैक्सवेल ने 2 चौकों और 2 छक्कों से शुरुआत अच्छी की लेकिन महज 11 गेंदों में 25 के निजी स्कोर पर वह युजवेंद्र चहल का दूसरा शिकार बने। उनके बाद कप्तान जॉर्ज बैली भी एक रन बनाकर चलते बने।
लेकिन दूसरे छोर पर डटे मिलर की तूफानी पारी जारी थी। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। वह 29 गेंदों में 66 रन (8 चौका और 3 छक्का) बनाकर वरुण आरोन की गेंद पर आउट हुए। मिलर के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने पंजाब के स्कोर को दो सौ के करीब पहुंचा दिया। बंगलोर के लिए युजवेंद्र, आरोन और मिचेल स्टॉर्क ने दो-दो विकेट झटके।