फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   punjab beat dd by 4 wickets in ipl 7

दिल्ली का नहीं थमा हार का सिलसिला, पंजाब ने मारी बाजी

Tue, 20 May 2014 02:12 PM IST
आकाश रावल/अमर उजाला, दिल्ली
आकाश रावल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 May 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
punjab beat dd by 4 wickets in ipl 7

मैक्सवेल...मैक्सवेल का शोर, सहवाग के लिए बजाई जा रहीं तालियां और पंजाब के विकेट गिरने पर पसरता सन्नाटा।

विज्ञापन


पता लगाना मुश्किल था कि यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा था या मोहाली के पीसीए स्टेडियम में।

बेशक दिल्ली ने वीरू, मैक्सवेल और मिलर के तूफान को थामने में कामयाबी हासिल कर ली, लेकिन उसके लिए पंजाब के विजय रथ को रोकना वैसा ही था, जैसे हिंदी फिल्मों के डॉन को पकड़ना... यानि नामुमकिन। आईपीएल का 45वां मैच बेहद रोमांचक रहा और पंजाब को इसमें जीत 2 गेंद पहले ही मिली।

धवन के चौके से पंजाब को मिली रोमांचक जीत

punjab beat dd by 4 wickets in ipl 7

पंजाब किंग्स इलेवन की पकड़ में नजर आ रहा मैच एक समय रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया और टीम को आखिरी ओवर में 9 रन बनाने थे, लेकिन ऋषि धवन ने जैसे ही पर्नेल की चौथी गेंद को चार रनों के लिए भेजा, दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से साफ हो गया कि पंजाब ने न केवल मैच जीता बल्कि दिल्ली का दिल भी जीत लिया।

आईपीएल के इस सीजन की नंबर वन टीम ने सबसे फिसड्डी टीम को 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराकर आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में जगह बना ली।

दर्शकों को इस मैच में अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने की खुशी मिली, लेकिन दिल्ली की टीम को अपने घरेलू मैदान पर लगातार पांचवीं और कुल लगातार सातवीं हार की मायूसी से दो-चार होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप शर्मा के 3 विकेट से पस्त हुई दिल्‍ली

punjab beat dd by 4 wickets in ipl 7

किंग्स इलेवन पंजाब की इस जीत के कई नायक रहे। सबसे पहला नाम संदीप शर्मा का रहा, जिनकी बदौलत एक समय विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही दिल्ली की टीम 7 विकेट पर 164 रन पर ठिठक गई।

3 विकेट लेकर उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 17 पहुंचा दी। और इसके बाद नजफगढ़ के नवाब सहवाग (23) ने युवा सनसनी मनन वोहरा के साथ टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

वोहरा महज 19 गेंद में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। मगर तब तक वह विपक्षी टीमों को चेतावनी दे चुके थे कि पंजाब की टीम में मैक्सवेल, मिलर के बाद एक तीसरा एम भी है जिसका नाम मनन वोहरा है।

विज्ञापन

मध्य क्रम ने दिलाई पंजाब किंग्स को जीत

punjab beat dd by 4 wickets in ipl 7

अपनी खूबसूरत पारी में मनन वोहरा ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद सहवाग भी जल्द ही 22 गेंद पर 23 रन बनाकर चलते बने। इस सत्र के सबसे सफल बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर की सुपरहिट जोड़ी कब आई, कब गई कुछ पता नहीं चला। मिलर ने 2 रन बनाए तो मैक्सवेल ने उनसे ज्यादा 14 ।

रिदिमान साहा और अक्षर पटेल ने इसके बाद 5.1 ओवर में 33 रन जोड़कर स्थिति को संभाला। साहा के 13 रन पर आउट होने के बाद पटेल ने अपना परचम लहराते हुए जोरदार अर्द्धशतक जड़कर 12 मैचों में टीम की नौवीं जीत सुनिश्चित की।

पटेल नाबाद 35 गेंद पर 42 रन बनाकर मैदान से बाहर निकले। वहीं रिषि धवन ने भी 8 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।

KP अर्धशतक से चूके, कार्तिक ने खेली बड़ी पारी

punjab beat dd by 4 wickets in ipl 7
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम में महज दो ही डेयरडेविल्स नजर आए। एक तो ओपनिंग करने उतरे कप्तान केविन पीटरसन और दूसरे इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी दिनेश कार्तिक।

पीटरसन तो इस सत्र का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाकर चलते बने, लेकिन कार्तिक ने अपने बेहतरीन स्ट्रोकों से पहली बार फुलहाउस नजर आ रहे फिरोजशाह कोटला मैदान पर दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखा।

केविन ने 6 चौकों व 1 छक्के से सजी अपनी पारी में 32 गेंद पर 49 रन बनाए। वहीं कार्तिक ने मैदान के चारों और रनों की बौछार करते हुए 44 गेंद पर 69 रन जड़े। इन दोनों के अलावा दिल्ली का कोई बल्लेबाज दमखम नहीं दिखा सका।

...और आखिरकार खत्म हुआ दर्शकों का सूखा

punjab beat dd by 4 wickets in ipl 7
दिल्ली के क्रिकेटप्रेमियों को शायद इसी मैच का इंतजार था। पूरे टूर्नामेंट में स्टेडियम से दर्शकों की बेरूखी कोटला के आखिरी मैच में जाकर खत्म हुई।

पहली बार लगा जैसे स्टेडियम में पैर रखने की भी जगह न हो, मगर धोखा मत खाइए, यह उनका दिल्ली की टीम के लिए प्यार कम बल्कि वीरेंद्र सहवाग के प्रति लगाव ज्यादा था। दिल्ली के इस दबंग के लिए दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

यहां तक कि फील्ड के दौरान भी पंजाब के खिलाड़ियों की हौसलाआफजाई इस कदर की जा रही थी कि मानो यह मैच दिल्ली में न होकर पंजाब में हो रहा हो।

दो हजार रन बनाने वाले कार्तिक 16वें बल्‍लेबाज

punjab beat dd by 4 wickets in ipl 7
पंजाब की टीम ने महज एक बदलाव किया और मिचेल जॉनसन की जगह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ब्यूरैन हैंडरिक्स को शामिल किया था।

जबकि दिल्ली ने रॉस टेलर, राहुल शुक्ला, सिद्धार्थ कौल और शहबाज नदीम की जगह मुरली विजय, वेन पर्नेल, जयदेव उनादकट और मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी।

इस हार के साथ ही दिल्‍ली की अपने मैदान पर यह लगातार 5वीं हार है। जबकि आईपीएल में 2000 रन पूरे करने वाले दिनेश कार्तिक 16वें बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed