फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   pujara and binny hits fifty in second warm up match

पुजारा और बिन्नी ने भारतीय पारी को संभाला

Thu, 03 Jul 2014 11:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Jul 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
pujara and binny hits fifty in second warm up match
चेतेश्वर पुजारा और आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के शानदार नाबाद अर्द्धशतक ने डर्बी में खेले जा रहे डर्बीशायर के खिलाफ दूसरे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन बुधवार को भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
विज्ञापन


डर्बीशायर ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 326 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी।

जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 341  रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। स्टुअर्ट बिन्नी 81 रन और अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
विज्ञापन

कप्तान धोनी संग पुजारा ने की शतकीय साझेदारी

pujara and binny hits fifty in second warm up match
इससे पहले भारत की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर शिखर धवन (6) और मुरली विजय (6) जल्द ही पवेलियन लौट गए।

महज 18 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। कोहली 91 गेंदों में 5 चौकों के साथ 36 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

लेकिन दूसरे छोर पर डटे चेतेश्वर पुजारा ने एक छोर संभाले रखा। पुजारा ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। पुजारा 81 के निजी स्कोर पर रिटायर हर्ट हुए जबकि धोनी 46 के निजी स्कोर पर वेनराइट का शिकार हुए। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने 45 रन का योगदान दिया। डर्बीशायर की पहली पारी में भारत की ओर से जडेजा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए थे।

टॉप टेन में टीम इंडिया के 2 दिग्गज बल्‍लेबाज

pujara and binny hits fifty in second warm up match
टेस्ट क्रिकेट में विश्वसनीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सातवें स्थान के साथ बल्लेबाजों और गेंदबाजों में शीर्ष भारतीय बने हुए हैं।

बल्लेबाजों में पुजारा 819 रेटिंग अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं जबकि अश्विन 744 रेटिंग अंकों के साथ गेंदबाजी में सातवें स्थान पर हैं।

टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली 10वें स्थान के साथ टॉप टेन बल्लेबाजों में दूसरे भारतीय हैं। गेंदबाजों में अश्विन के बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा हालांकि दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज हैं। मौजूदा भारतीयों में इशांत शर्मा 23वें, रवींद्र जडेजा 26वें और मोहम्मद शमी 33वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed