{"_id":"0ffc09a14c262ba5f0d2ba95aab32a53","slug":"probable-players-list-of-vijay-hazare-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विजय हजारे ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Feb 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
विजय हजारे ट्राफी में युवराज सिंह और हरभजन सिंह साथ खेलते हुए नजर आएंगे। पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सलेक्शन कमेटी की बैठक हुई।
इसमें विजय हजारे ट्राफी वनडे टूर्नामेंट के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों को चुना गया। यह जानकारी पीसीए के प्रवक्ता सुशील कपूर ने दी। सभी चयनित खिलाड़ी 19 फरवरी से पहले क्रिकेट कोच भूपिंदर सिंह सीनियर को रिपोर्ट करेंगे।
पीसीए स्टेडियम में 20 से 25 फरवरी तक चयनित खिलाड़ियों के लिए कैंप लगाया जाएगा, जिसमें इन खिलाड़ियों के बीच आपस में दो अभ्यास मैच कराए जाएंगे।
अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की फाइनल टीम चुनी जाएगी। विजय हजारे ट्राफी वनडे टूर्नामेंट में पंजाब को पहला मुकाबला हरियाणा के साथ 27 फरवरी को दिल्ली में खेला जाना है।
विज्ञापन
संभावित खिलाड़ियों की सूची में हरभजन सिंह, युवराज सिंह, मनप्रीत सिंह गोनी, सन्नी सोहल, वीरआरवी सिंह, विनय चौधरी, संदीप शर्मा, राजविंदर सिंह गोलू, जीवनजोत सिंह, मनन वोहरा, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान, तरुवर कोहली, सिद्दार्थ कौल, गितांश खेड़ा, रविइंदर सिंह, गुरिदंर सिंह, जसकरण सिंह, हिमांशु चावला, अमितोज सिंह, अमित पराशर, शरद लुंबा, मंयक सिद्दाना, हिमांशु सत्यवन, अभिषेक गुप्ता, अर्शदीप बराड़ शामिल हैं।