भारत की युवा टीम बनाम बांग्लादेश की अनुभवी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, आर अश्विन और रोहित शर्मा को आराम देने के लिए इस दौरे के लिए युवा टीम को चुना गया है।
इस दौरे पर टीम इंडिया बांग्लादेश के साथ मीरपुर में 15, 17 और 19 जून को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। रैना की अगुवाई में भारत को अपने युवा खिलाड़ियों से काफी भरोसा है।
टीम इंडिया को मिल गया प्रसारक
फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच और भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारों की अनुपस्थिति से इस सीरीज का महत्व पहले ही कम हो गया है। ऐसे में इस सीरीज के लिए कोई प्रसारक ही नहीं मिल रहा था।
लेकिन शनिवार को यह तय हो गया है कि इन मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स करेगा। भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री भी होगी। बांग्लादेश में इस सीरीज के प्रसारण अधिकार हासिल करने वाले गाजी स्पोर्ट्स ने पहले कई भारतीय चैनलों से बात की थी लेकिन बात फाइनल नहीं हो सकी थी।
अनुभवी बांग्लादेश के सामने भारत की युवा टीम
रहीम ने इस साल अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक के दम पर 331 रन बनाए हैं।
कप्तान रहीम भारत की युवा टीम को दोयम दर्जे का टीम कहकर आलोचना पहले ही कर चुके हैं, ऐसे में उनके पास इस बात का दबाव होगा कि टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर उनकी बात को सही साबित करे। बांग्लादेश भारत से कभी भी कोई सीरीज नहीं जीत सका है ऐसे में उनके पास यह सुनहरा अवसर है।
रैना के अलावा उथप्पा और रहाणे पर भरोसा
उनके अलावा आईपीएल 7 में शानदार प्रदर्शन कर टीम में लंबे समय बाद जगह पाने वाले रॉबिन उथप्पा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, अंबाती रायडू, मनोज तिवारी और रिदिमान साहा जैसे युवा बल्लेबाज हैं जो बांग्ला चुनौती का जवाब दे सकते हैं। ओपनर उथप्पा इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं उनसे अच्छी शुरुआत की दरकार होगी।
साथ ही आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए हरफनमौला खेल दिखाने का यह नायाब मौका है। महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज केदार जाधव को अगर अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका मिलता है तो वह अपनी शुरुआत को बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
अमित मिश्रा के रूप में है अनुभवी गेंदबाज
गेंदबाजी में भारत के बड़े गेंदबाज नहीं खेल रहे हैं। उमेश यादव, विनय कुमार और मोहित शर्मा के रूप में भारत के तेज गेंदबाज मेजबान बल्लेबाजों के सामने अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विनय और मोहित का आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन रहा था और उनसे यहां भी वही खेल जारी रखना होगा। फिरकी गेंदबाजी में अमित मिश्रा सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं।
अमित के अलावा परवेज रसूल भी है जिसने भारत को अच्छे प्रदर्शन की आस होगी। रसूल को भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करना है और बहुत संभावना है कि इस दौरे में उन्हें नीली जर्सी पहनने का मौका मिल जाए। रसूल के अलावा केदार जाधव और स्टुअर्ट बिन्नी भी ऐसे गेंदबाज हैं जो बल्ले के अलावा गेंद से भी कमाल दिखा सकते हैं।