{"_id":"47b6137162d712223f323bccf7963e21","slug":"pm-modi-hails-india-s-win-against-england","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स में जीत के बाद बाहर निकला इशांत शर्मा का 'दर्द'","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
लॉर्ड्स में जीत के बाद बाहर निकला इशांत शर्मा का 'दर्द'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Jul 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (7 विकेट) की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 95 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
इस जीत के बाद इशांत का भी दर्द बाहर निकल आया और अपना दुख सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम है कि लोग उनके बारे में क्या बोलते हैं। टीम के बाहर उन्हें कभी खेल का श्रेय नहीं मिला।
इशांत ने दूसरी पारी में लिए अपने सभी सात विकेट का श्रेय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया। धोनी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह धोनी भाई टीम को संभालते हैं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं वह निश्चित ही काबिलेतारीफ है। दूसरी ओर, कप्तान धोनी ने भी टीम की तारीफ की है।

'शानदार प्रदर्शन का श्रेय कप्तान धोनी को'
लॉर्ड्स के मैदान पर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने जीत का श्रेस अपनी टीम के कप्तान धोनी को दिया।
उन्होंने कहा, "मैं अपने सभी विकेटों का श्रेय धोनी को देना चाहूंगा। कप्तान ने मुझपर भरोसा किया और उन्होंने ही कहा कि शॉर्ट गेंद डालो। हमारी यह रणनीति अंत में कामयाब रही। जिस तरह धोनी भाई टीम को संभालते हैं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं वह निश्चित ही काबिलेतारीफ हैं।"
इशांत ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सभी विकेट मेरे नहीं है बल्कि कप्तान के हैं जिन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारे पास अच्छा लंबा कद है और तुम शॉर्ट बॉल या बाउंसर डाल सकते हो।"

'टीम के अलावा और कोई मेरी सराहना नहीं करता'
तेज गेंदबाज इशांत ने कहा, "जितना क्रिकेट ने मुझे दिया है उतना किसी ने भी नहीं दिया। कई बार मैं महसूस करता हूं कि मेरी टीम के अलावा अन्य लोग मेरी मेहनत की सराहना नहीं करते हैं क्योंकि मैंने ये सभी विकेट लिए हैं तो लोग मेरी प्रशंसा कर रहे हैं लेकिन कोई इस बात की प्रशंसा नहीं करेगा कि मैंने 80 ओवर पुरानी गेंद से बाउंसर डाले।"
उन्होंने कहा, "मेरे साथ यह हमेशा होता है और अब मैं इसका आदी हो चुका हूं। मुझे इस बात का अनुभव हो गया है कि कोई मेरे बारे में क्या कह रहा है। मुझे उस पर अब ध्यान नहीं देना है। मैं जानता हूं कि मेरी टीम का भरोसा मुझ पर है और जो भी मैंने टीम के लिए किया वे उसकी प्रशंसा करते हैं। आगे ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए यह काफी है। जब भी मैं मैदान पर अपने देश के लिए उतरूंगा हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।"

'यादगार जीत है हमारे लिए'
लगातार हार के बाद विदेशी धरती पर मिली जीत के बाद राहत महसूस कर रहे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
मैच के बाद उन्होंने कहा, "यह हम सभी के लिए यादगार जीत है क्योंकि हमारे ज्यादातर खिलाड़ी इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं। यह एक शानदार प्रदर्शन था।"
कप्तान धोनी ने आगे कहा, "यहां टॉस की भूमिका अहम थी क्योंकि यहां तेज गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ था। हमने 2011 सीरीज से सीखा कि आखिरी दिन तक गेम में बने रहना महत्वपूर्ण है क्योंकि तब हमारे स्पिनर मैच में उतरते हैं। ऐसा करना बहुत जरूरी था जो हम 2011 में नहीं कर सके थे।"

बधाई संदेश में क्या बोले PM
टीम इंडिया की जीत से गदगद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी और उनके खिलाड़ियों को बधाई दी है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखे अपने बधाई संदेश में कहा, "बहुत बढ़िया टीम इंडिया। लॉर्ड्स पर मिली इस शानदार जीत पर बहुत बहुत बधाई। टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन से हम सभी बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।"
पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने भी ट्विट कर टीम को बधाई दी। बेदी ने लिखा, "बहुत बढ़िया भारत। बहुत खूब इशांत। इंग्लैंड पर किसी तरह का रहम नहीं किया जिसे अब कोच की नहीं बल्कि हेडमास्टर की जरूरत है।"
भारतीय खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई। लॉर्ड्स पर इस जीत के आप पहले दिन से ही हकदार थे। आपने इंग्लैंड को उसी की पिच पर मात दी। - एलेक स्टीवर्ट, पूर्व कप्तान, इंग्लैंड

'जीत का श्रेय भारतीयों को'
अपने ही मैदान पर मिली एक और हार से इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक बेहद निराश दिखे।
मैच के बाद उन्होंने कहा, "यह हमारी कड़ी हार है। हमें भारतीयों को जीत का श्रेय देना चाहिए जिन्होंने हमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बुरी तरह से पछाड़ा।"
कुक ने कहा, "आखिरी दिन पिच में उछाल था और बॉल टर्न हो रही थी। हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों ने किया और इंग्लिश क्रिकेट के लिए यह अच्छा है लेकिन अनुभवी खिलाड़ी अपने रिकॉर्ड के मुताबिक अच्छा नहीं कर रहे हैं जिसमें मैं भी शामिल हूं।"