फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   pcb fined 5 cricketers for 5-5 lakh rs

बिना इजाजत खेलने गए अमेरिका, लगा 5-5 लाख का जुर्माना

Mon, 19 May 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
pcb fined 5 cricketers for 5-5 lakh rs

पाकिस्तान के क्रिकेटर दुनियाभर के अपनी अनुशासनहीनता के लिए बदनाम हैं। पाक के क्रिकेटर मैच और स्पॉट फिक्सिंग के अलावा आपस में लड़ने-झगड़ने के लिए भी जाने जाते हैं।

विज्ञापन


पाक में अनुशासनहीनता का ऐसा ही एक और मामला सामने आया है कि उसके 5 बड़े क्रिकेटर अपने क्रिकेट बोर्ड की अनुमति के बिना क्रिकेट खेलने विदेश चले गए।

विज्ञापन


अपने खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने तेवर सख्त करते हुए पांचों बड़े क्रिकेटरों पर भारी जुर्माना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों क्रिकेटरों पर लगा 5 लाख रुपए का जुर्माना

pcb fined 5 cricketers for 5-5 lakh rs

पाकिस्तान ने बिना इजाजत के गैर आधिकारिक टी-20 टूर्नामेंट खेलने अमेरिका गए 5 क्रिकेटरों पर 5 हजार यूएस डॉलर यानी 5 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना ठोक दिया है।

बोर्ड ने तेज गेंदबाज वहाब रियाज, आलराउंडर अब्दुल रज्जाक, बल्‍लेबाज फव्वाद आलम, नसीर जमशेद और शाहजेब हसन पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है।

इन 5 क्रिकेटरों में रियाज, आलम और जमशेद लाहौर में आयोजित समर ट्रेनिंग कैंप के हिस्सा था। इस कैंप में 40 क्रिकेटर शामिल थे जिन्हें आगामी सत्र के लिए तैयार किया जा रहा था। रियाज, रज्जाक, आलम और नसीर पाक टीम के बड़े क्रिकेटर हैं।

आजीवन प्रतिबंधित कनेरिया ने भी खेला था मैच

pcb fined 5 cricketers for 5-5 lakh rs

पिछले महीने ही पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बिना इजाजत के टूर्नामेंट खेलने के मामले पर तीन सदस्यीय समि‌ति गठित की थी।

जांच स‌मिति के सामने सभी पांचों क्रिकेटरों ने टूर्नामेंट में खेलने की बात स्वीकार की थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले पीसीबी से अनुमति लेनी थी। लेकिन समिति खिलाड़ियों के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखी और जुर्माना लगा दिया।

पाक के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया जो कि क्रिकेट खेलने को लेकर आजीवन प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं ने भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

पाकिस्तान टीम के बल्‍लेबाजी कोच बने फ्लॉवर

pcb fined 5 cricketers for 5-5 lakh rs

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया बल्‍लेबाजी कोच मिल गया है। पीसीबी ने लंबी चयन प्रक्रिया के बाद जिंबाब्वे के पूर्व टेस्ट बल्‍लेबाज और ओपनर ग्रांट फ्लॉवर को बल्‍लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है।

माना जा रहा है कि पाक ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के लिए ग्रांट फ्लॉवर को कोच बनाया है। ग्रांट एंडी फ्लॉवर के छोटे भाई हैं। एंडी फ्लॉवर जिंबाब्वे के कप्तान होने के अलावा इंग्लैंड के सफल कोच रह चुके हैं। ग्रांट फ्लॉवर अगस्त में श्रीलंका का दौरा करने वाली पाक टीम को ज्वाइन करेंगे।

पीसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि हमने ग्रांट फ्लॉवर के साथ बल्‍लेबाजी कोच का करार किया है। यह करार अगस्त से शुरू होगा और 2 साल के लिए होगा। पूर्व कप्तान वकार युनूस मुख्य कोच के रूप में पहले से ही हैं। जबकि मुश्ताक अहमद गेंदबाजी कोच के रूप में टीम से जुड़े हुए हैं।

पीसीबी ने अनुबंधित खिलाड़ियों के वेतन बढ़ाए

pcb fined 5 cricketers for 5-5 lakh rs

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की तनख्वाह में बढ़ोतरी की है जो इस साल जनवरी से लागू होगी।

पीसीबी ने घोषणा की है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की मासिक रिटेनरशिप में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि टेस्ट मैच फीस भी 25 प्रतिशत बढ़ा दी गई है।

पाक बोर्ड ने वनडे और टी-20 मैचों की मैच फीस भी 10 प्रतिशत बढ़ा दी है। बोर्ड ने हालांकि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची का ऐलान नहीं किया है। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि नए अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची की घोषणा अगले महीने शिविर के समापन के बाद की जाएगी।

अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगा पाकिस्तान

pcb fined 5 cricketers for 5-5 lakh rs

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस साल अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी जहां वह 2 टेस्ट मैचों के अलावा 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी।

श्रीलंकाई क्रिकेट (एसएलसी) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी टीम गाले टेस्ट शुरू होने से 4 दिन पहले 2 अगस्त को श्रीलंका पहुंचेगी। जबकि दूसरा टेस्ट 14 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम 20 अगस्त को वनडे अभ्यास मैच खेलेगी।

इसके बाद 23, 27 और 30 अगस्त को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी में खेला था। पाक ने पिछले पांच सालों में श्रीलंका से 5 सीरीज खेली हैं। दोनों देशों ने 2009 में होम एंड अवे सीरीज खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed