फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pawan and himanshu selected in national camp.

नेशनल कैंप में खेलेंगे उत्तराखंड के पवन और हिमांशु

Sun, 26 Jul 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Jul 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
pawan and himanshu selected in national camp.

बॉक्सिंग के नेशनल टैलेंट हंट में उत्तराखंड के दो युवा बॉक्सिंग खिलाड़ी अपना दम दिखाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन


पवन गुरुंग और हिमांशु सोलंकी को रोहतक में होने वाले नेशनल कैंप के लिए चयनित किया गया है। कैंप के बाद ही आईबा जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में पढ़ रहे पवन गुरुंग का 54 किलो भार वर्ग और हिमांशु सोलंकी का 63 किलो भार वर्ग में चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई से 3 अगस्त तक रोहतक में लगने वाले कैंप में शामिल होंगे। जहां उनका प्रदर्शन वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के रास्ते खोलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पवन गुरुंग वर्तमान समय में कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं। पवन नेशनल टूर्नामेंट में दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साथ ही 2 कांस्य पदक भी पवन अपनी झोली में डाल चुके हैं। इससे पहले भी साल 2014 में पवन राष्ट्रीय कैंप में प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार नेशनल कैंप के लिए चयनित पवन का लक्ष्य अब जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना है। वहीं कक्षा 10 में पढ़ रहे हिमांशु सोलंकी एक बार नेशनल टूर्नामेंट खेले हैं। यह उनका पहला नेशनल कैंप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed