फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pauri four player selected for national football competion.

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे पौड़ी के लाल

Thu, 10 Sep 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 10 Sep 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
pauri four player selected for national football competion.

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के चार विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों की अडंर 19 आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसके अलावा राज्य स्तरीय टाईकांडो प्रतियोगिता पौड़ी जिले के खिलाड़ियों ने इस बार सात स्वर्ण पदक हासिल करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों के जिला क्रीड़ा प्रभारी योगंबर सिंह नेगी ने बताया कि पिछले 16 से 18 को देहरादून में हुई माध्यमिक विद्यालयों की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 19 आयु वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई बालकों की टीम में चार खिलाड़ियों को भी स्थान दिया गया है। इनमें जीआईसी कोटद्वार के शिवम बिष्ट, इंटर कालेज मोटाढाक के बौबी पाल, डीएवी पौड़ी के विवेक खत्री और जीआईसी पौड़ी के राहुल रावत शामिल हैँ।


उन्होंने बताया कि छह से सात सितंबर तक बागेश्वर में हुई माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय टाईकांडो प्रतियोगिता में पौड़ी के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई है।

प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में कविता, सूरज और शेखर ने रजत पदक जीता। अंडर 19 आयु वर्ग में प्रियंका, सावन, सुधीर और सूरज डंगवाल ने स्वर्ण पदक, नरेंद्र और सीमा राणा ने रजत पदक, दिलवर सिंह, आकाश राणा, दीपांशू ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed