फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Sketer Sarthak Made Unique World Record

सार्थक ने स्केटिंग में बनाया यूनिक वर्ल्ड रिकार्ड

Wed, 11 Jun 2014 12:15 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 11 Jun 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Sketer Sarthak Made Unique World Record

खेल क्षेत्र में कुछ कर गुजरने के जज्बे की बदौलत अपने शहर के सेक्टर-10 निवासी 11 वर्षीय सार्थक ग्रोवर ने स्केटिंग में कई रिकार्ड बनाए। भवन विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र सार्थक ने 24 घंटे तक (नॉन स्टॉप 24 आवर्स स्केटिंग इवेंट) लगातार स्केटिंग करके इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड और युनिक वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया। यह प्रतियोगिता 5-6 जून को कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित हुई थी।

विज्ञापन


शिव गंगा रोलर स्केटिंग क्लब बेलगाम की ओर से आयोजित इस इवेंट में 150 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिनमें 100 प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की। इनमें सार्थक ग्रोवर ट्राइसिटी का एकमात्र प्रतिभागी था और उसने अपने से ज्यादा उम्र के प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन


मेरे बेटे की आदतों में स्केटिंग शुमार है। वह घर से बाहर दुकान से कुछ समान लाने भी स्केटिंग करके ही जाता है। कई बार छुट्टियों के दौरान जब कहीं जाना होता है तो बाकी सामान भले ही छूट जाए, लेकिन उसके स्केटिंग शूज जरूर जाते हैं। इसी जुनून ने उसे सफलता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - संगीता ग्रोवर, सार्थक की मां

सार्थक ने जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लगातार पांच साल स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा स्टेट चैंपियनशिप में भी दो स्वर्ण पदक झटके। अब वह नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है।

- सुमित ग्रोवर, सार्थक के पिता

सार्थक पिछले सात साल से मेरे पास स्केटिंग की कोचिंग ले रहा है। वह अपने आयु वर्ग में अकादमी का सबसे होनहार स्केटर है। वह रोजाना तीन से चार घंटे प्रैक्टिस करता है। उम्मीद है वह और भी उपलब्धि हासिल करेगा।
- सत्यवान, सार्थक के स्केटिंग कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed