तीन ओवर बन गए खास, पाक ने कंगारुओं को धो डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक टीम की इस जीत के नायक उमर अकमल रहे जिन्होंने 54 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों के साथ 94 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि वह महज छह रन से शतक बनाने से चूक गए। अगर वह शतक लगा लेते तो टी-20 में शतक लगाने वाले पाक के पहले बल्लेबाज बन जाते।
उमर की आतिशी पारी से खड़ा किया विशाल स्कोर
उमर के अलावा कामरान अकमल ने 31 गेंदों में 31 रन बनाए। जबकि शाहिद अफरीदी ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाते हुए 11 गेंदों में नाबाद 20 रन (2 चौका और 1 छक्का) बनाए।
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। 15 ओवर तक तक मैच पर पकड़ बनाए रखने वाली कंगारू टीम ने आखिरी 5 ओवर में सिर्फ 29 रन पर 7 विकेट गंवाकर जीत पाक टीम की झोली में डाल दी। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11.3 ओवर में दो विकेट पर 126 रन था लेकिन धमाकेदार अर्धशतक जड़ने वाले ग्लेन मैक्सवेल के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
खराब शुरुआत के बाद मैक्सवेल की आतिशी पारी
दोहरे झटके के बाद ऑस्ट्रेलिया को ग्लेन मैक्सवेल और ऐरोन फिंच ने आतिशी बल्लेबाजी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। मैक्सवेल ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया जो टी-20 क्रिकेट का चौथा सबसे तेज अर्धशतक रहा। दोनों ने बिलावल भट्टी के एक ओवर में 30 रन ठोक दिए।
ग्लेन मैक्सवेल और ऐरोन फिंच ने महज 51 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी कर डाली।
पाक गेंदबाजों ने कराई मैच में वापसी
अफरीदी ने जॉर्ज बैली (4) को भी बोल्ड कर टीम को एक और सफलता दिलाई। इसके बाद कंगारू टीम का विकेट नियमित अंतराल पर गिरता गया। ऐरोन फिंच भी 65 रन बनाकर चलते बने।
ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 18 गेंदों में जीत के लिए 31 रन बनाने थे कि सईद अजमल और उमर गुल ने बेहद शानदार गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अपने पहले ओवर में 30 रन देने वाले बिलावल ने अंतिम ओवर में दो विकेट झटककर कंगारू टीम को समेट दिया।