फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   paes and sania skip to asian games

पेस और सानिया भी हटे, अधिकारी के रूप में जा रहे माता-पिता

Thu, 11 Sep 2014 04:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 11 Sep 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
paes and sania skip to asian games
इंचियोन में एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भारतीय दल में कोई विवाद न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। हर बार की तरह इस बार भी गेम्स शुरू होने से पहले काफी कुछ तय किया जाना बाकी है। गेम्स शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की सलाह के बाद खेल मंत्रालय ने एशियन गेम्स में जाने वाले टीमों के अधिकारियों की छंटनी के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) मुश्किल में आ गया है। आईओए ने मंत्रालय से गुहार लगाई है कि टीमों के काटे गए मैनेजरों को बहाल किया जाए। उनके बिना टीमों को इंचियोन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने पेशेवर करियर को वरीयता देते हुए एशियन गेम्स ने नाम वापस ले लिया लेकिन इनके पिता और मां अधिकारी के रूप में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गजों ने दी पेशेवर करियर को वरीयता

paes and sania skip to asian games
भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने आगामी एशियन गेम्स से अपना नाम वापस ले लिया है। भले ही खिलाड़ियों के इस फैसले के बाद उनकी राष्ट्र भावना पर सवाल उठने लगे हों लेकिन खिलाड़ियों ने इस फैसले के पीछे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का हवाला दिया है।

एशियन गेम्स के दौरान कई एटीपी और डब्लूटीए टूर्नामेंट का कार्यक्रम टकराने के चलते सबसे पहले देश के नंबर वन खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने अपना नाम वापस लिया था। बाद में दिग्गज लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने भी बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया।

सानिया मिर्जा को भी ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने एशियन गेम्स से बाहर रहने की अनुमति दे दी है। सानिया ने हाल ‌ही में यूएस ओपन में मिक्‍स्ड डबल्स का खिताब जीता था।

पेस और बोपन्‍ना के अपने-अपने तर्क

paes and sania skip to asian games
एशियन गेम्स में नहीं खेलने के अपने फैसले को लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने सही ठहराया है।

41 वर्षीय पेस ने कहा, "टेनिस ही मेरे लिए सब कुछ है। दो दिन पहले मेरी रैंकिंग गिरकर 35वें पर पहुंच गई है। मुझे यह भी सुनिश्चित करना है कि अगले साल खेलूं। इस साल अभी कुआलालंपुर और टोक्यो में खेलना है जिसका कार्यक्रम एशियन गेम्स से टकरा रहा है। हालांकि मेरे लिए देश हमेशा सर्वोपरि रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो मैं 24 साल से नहीं खेल रहा होता। मैंने हमेशा अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है। करियर के लिहाज से मुझे कुआलालंपुर और टोक्यो को प्राथमिकता देना पड़ रहा है।"

बोपन्ना ने भी पेस से सहमति जताते हुए कहा कि उनके लिए यह फैसला कर पाना आसान नहीं था। बकौल बोपन्ना, "हम एशियाई खिलाड़ी इसमें खेलने के लिए बेताब रहते हैं। जैसा कि ली ने कहा, यह साल हमारे लिए आसान नहीं रहा। मैंने पिछले साल टोक्यो में जीता था इसलिए इस बार यह खिताब बरकरार रखना चाहता हूं। लिहाजा मुझे एशियन गेम्स से हटने का फैसला करना पड़ा।"

... पर जा रहे हैं पेस के पापा और सानिया की मां

paes and sania skip to asian games
एक ओर जहां लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा जैसे बड़े टेनिस सितारे एशियन गेम्स से हट चुके हैं वहीं पेस के पिता और सानिया की मां बतौर मैनेजर वहां जा रहे हैं।

खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों के लिए जाने वाली टीमों के कई मैनेजरों की तो छुट्टी कर दी, लेकिन टेनिस के साथ सानिया मिर्जा की मां नसीमा मिर्जा का नाम बतौर मैनेजर जोड़े रखा।

खेल मंत्रालय को यह बात नागवार गुजरी कि जब पेस और सानिया मिर्जा एशियन गेम्स में नहीं खेल रहे हैं तो उनके पिता और मां के जाने का क्या तुक है। मंत्रालय ने मन बना लिया है कि जब सानिया और पेस इंचियोन में होंगे ही नहीं तो उनकी मां नसीमा मिर्जा और पेस के पिता डॉ. वेस पेस के टीम के साथ जाने का कोई औचित्य नहीं है।

हालांकि अभी तक मंत्रालय के पास तीनों (पेस, सानिया और रोहन बोपन्ना) के इंचियोन नहीं जाने की आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है। आईओए से यह सूचना पहुंचते ही इन दोनों के नाम दल से काटे जा सकते हैं। नसीमा टेनिस टीम की मैनेजर जबकि वेस पेस टीम के डॉक्टर रूप में जा रहे हैं।

मंत्रालय के एक उच्चाधिकारी के अनुसार टेनिस संघ या आईओए से उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि ये तीनों टेनिस स्टार इंचियोन नहीं जा रहे हैं। ये नहीं जा रहे हैं तो टेनिस के साथ जाने वाले 6 ऑफिशियल्स का दल भी छोटा होना चाहिए। जैसे ही तीनों के नहीं खेलने की आधिकारिक सूचना मिलेगी। वह डॉ. वेस पेस और नसीमा मिर्जा का नाम दल से हटाने की सिफारिश करेंगे।

चोटिल ज्वाला गट्टा एशियन गेम्स से बाहर

paes and sania skip to asian games
एशियन गेम्स की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की पदक की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। दिग्गज डबल्स महिला खिलाड़ी ज्वाला गट्टा ने दाएं घुटने की चोट के चलते अपना नाम वापस ले लिया है।

ज्वाला ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप के बाद जब मैंने एशियन गेम्स की तैयारियां शुरू कीं, तभी से मुझे दर्द का अहसास होने लगा था। हालांकि यह तब उतना तेज नहीं था। मगर मंगलवार को मेरे घुटने में खिंचाव हुआ, जिसके बाद दर्द असहनीय हो गया। घुटने में सूजन भी आ गई, जिसके बाद मैंने दो डॉक्टरों से बात की, जिन्होंने दो हफ्ते के आराम की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed