फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   one more set back for rajasthan royals

हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को लगा एक और झटका

Tue, 27 May 2014 04:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 May 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
one more set back for rajasthan royals
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को बेहद अजीबोगरीब अंदाज में टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के हाथों हार के बाद रॉयल्स की चुनौती खत्म हो गई।
विज्ञापन


टीम के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान और मेंटर राहुल द्रविड़ ने भी निराशा जाहिर की थी।

अपने अंतिम लीग मैच में हार से दुखी राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक और झटका लगा है। टीम के एक बेहतरीन आलराउंडर के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई है, एक और बार शिकायत होने पर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अंपायरों ने की गेंदबाज के एक्‍शन की शिकायत

one more set back for rajasthan royals
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज केवोन कूपर के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई है। कूपर के गेंदबाजी एक्शन को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान संदिग्ध पाया गया।

मैदानी अंपायर रॉड टकर और के श्रीनाथ तथा तीसरे अंपायर एस रवि ने मैच की समाप्ति के बाद कूपर की कुछ गेंदों को संदिग्ध ठहराया। आईपीएल की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन नीति के तहत कूपर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति को आधिकारिक आकलन के लिए आग्रह कर सकते है।

इस समिति में एस वेंकटराघवन, जवागल श्रीनाथ, एवी जयप्रकाश और बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल शामिल हैं। समिति में इस मामले की सुनवाई पूरी होने तक कूपर राजस्थान टीम के लिए आईपीएल 2015 सत्र में भी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन यदि उनके एक्शन की दूसरी बार शिकायत हो जाती है तो वह शेष सत्र से निलंबित हो जाएंगे।

बैटिंग में चमके पठान, गेंदबाजी कोच को दिया श्रेय

one more set back for rajasthan royals
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर दोबारा सुर्खियों में लौटे कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम को दिया है, जिन्होंने विरोधी गेंदबाजों की मानसिकता समझने में उनकी मदद की।

पठान ने हैदराबाद के खिलाफ महज 22 गेंद में 72 रन की पारी खेली, जिससे केकेआर की टीम जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने में सफल रही।

इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा कि उनकी धार कभी कुंद नहीं पड़ी थी और वे सिर्फ थोड़े दुर्भाग्यशाली थे। उन्होंने कहा कि टीम के गेंदबाजी कोच अकरम की सलाह से उन्हें मानसिक रूप से तैयार होने में काफी मदद मिली। पठान ने कहा, "वसीम भाई काफी प्रेरणादायी हैं और अपने अनुभव से उनके पास काफी अच्छी सलाह होती हैं जिनसे कोई खिलाड़ी सीख सकता है। उन्होंने मानसिक तैयारी और खेल के दौरान गेंदबाज की मानसिकता समझने में मेरी काफी मदद की।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed