{"_id":"717fd496ac0719d3748b13333e9ce7ac","slug":"oldest-swimmer-who-cross-english-channel-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल की उम्र में पार किया इंग्लिश चैनल","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
70 साल की उम्र में पार किया इंग्लिश चैनल
Updated Fri, 22 Aug 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति ने 70 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल पार करके सबसे अधिक उम्र में ऐसा करने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
सिडनी के किरिल बालडोक ने ब्रिटेन और फ़्रांस के बीच समंदर को तैर कर पार किया। उन्होंने 12 घंटे और 45 मिनट में तकरीबन 40 किलोमीटर की ये दूरी तय की।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया की एक अन्य 73 वर्षीय महिला इसी सप्ताह उनके रिकॉर्ड को चुनौती देने वाली हैं। बालडोक ने 1985 में पहली बार इंग्लिश चैनल पार किया और उस वक़्त वो ऐसा करने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई थे।
दिल का दौरा पड़ने से अपने कोच डेस रेनफ़ोर्ड की मृत्यु के बाद बालडोक ने उनके सपने को सच करने का फैसला कर लिया था। उनके कोच का सपना सबसे अधिक उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने का रिकॉर्ड बनाना था।
विज्ञापन
हालांकि इंग्लिश चैनल की सीधी लंबाई 34 किलोमीटर है, लेकिन लहरों के कारण तैरने वालों को 40 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय करनी पड़ती है।