फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ODI preview: india vs pakistan

सुपर संडेः भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

Sun, 02 Mar 2014 07:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Mar 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
ODI preview: india vs pakistan

महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे विराट कोहली के लिए बतौर कप्तान यह बड़ी चुनौती है। बल्लेबाजी में उन्होंने खुद को कई बार साबित कर दिया है। लेकिन पाक के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में उन पर दोहरा दबाव होगा और देखना होगा कि वह कितना बेहतर कर पाते हैं। यह मुकाबला रविवार को दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेंगी। श्रीलंका दो मैच जीतकर फाइनल में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गया है। लेकिन एक-एक मैच हार चुकी भारत और पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद निर्णायक होगा। दोनों के बीच साल की यह पहली भिड़ंत है।
विज्ञापन


हालांकि रन रेट के आधार पर पाकिस्तान टूर्नामेंट में श्रीलंका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। एशिया कप के पांच मैच फातुल्लाह में होने के बाद टूर्नामेंट के शेष मैच अब ढाका के मीरपुर में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाजों को लगाना होगा अंकुश

ODI preview: india vs pakistan

टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (103) ने विपरीत परिस्थतियों के जुझारू पारी खेलकर टीम इंडिया को चार गेंद शेष रहते दो विकेट से हरा दिया था।

इससे पहले श्रीलंका ने अपने शुरुआती मैच में भी पाकिस्तान को अंतिम समय में लसित मलिंगा के पांच विकेटों के दम पर हराया था। श्रीलंका दो मैच जीतकर टूर्नामेंट में पहले स्‍थान पर बना हुआ है। दोनों टीमों ने अंतिम समय में श्रीलंका से मैच गंवाया था।

भारत क‌ी गेंदबाजी पिछले मैच में काफी सुधरी हुई थी लेकिन संगकारा ने टीम इंडिया की योजना पर पानी ‌फेर दिया। हालांकि मोहम्मद शमी को तीन सफलता जरूर मिली लेकिन वह काफी खर्चीले भी साबित हुए। शमी की तुलना में भुवनेश्वर कुमार ने कीफायती गेंदबाजी की। इन दोनों तेज गेंदबाजों को पाक बल्‍लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा। जबकि तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे को इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू होने की आस होगी।

फिरकी विभाग के पास बड़ी चुनौती

ODI preview: india vs pakistan

फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में शुरुआती दो विकेट झटककर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया था और अब उनसे पाकिस्तान के बल्‍लेबाजों पर रनों का अंकुश लगाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

अश्विन को आलराउंडर रवींद्र जडेजा का साथ मिलेगा। जडेजा ने श्रीलंका के ‌खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवर में एक मेडन के साथ 30 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

अमित मिश्रा को भी इस मैच में मौका मिल सकता है अगर उन्हें मौका मिलता है तो टीम इंडिया तीन फिरकी गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। अमित लंबे समय से टीम इंडिया के साथ दौरे पर हैं लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

बल्‍लेबाजी में धवन-कोहली पर होगा बड़ा दांव

ODI preview: india vs pakistan

बल्‍लेबाजी टीम इंडिया का मजबूत स्तंभ है और अगर भारत का शीर्ष क्रम चलता है तो टीम बड़ा स्कोर खड़ा करती है। शिखर धवन अपने फॉर्म में लौट चुके हैं और विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे तथा दिनेश का‌र्तिक के भी बल्‍ले से कमाल की आस होगी। हालांकि ओपनर रोहित शर्मा का आउट ऑफ फॉर्म जारी है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोहित चाहेंगे कि उनका बल्‍ला चमक जाए और हीरो बन जाएं।

आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी टूर्नामेंट में अब तक अप्रभावी साबित हुए हैं। जबकि जडेजा ने गेंदबाजी में कमाल तो दिखाया है लेकिन बल्‍ले से वह अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।

टीम के आलराउंडर अपना काम करने में सफल रहते हैं तो टीम इंडिया के लिए इस मैच में राह आसान हो सकती है।

पाक चाहेगा कि अफरीदी लौटे फॉर्म में

ODI preview: india vs pakistan

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को अपने तुरुप के पत्ते शाहिद अफरीदी के चमकदार प्रदर्शन की आस होगी। हालांकि वह टूर्नामेंट में नहीं चल सके हैं।

बल्‍लेबाजी में अफरीदी के अलावा पाक को कप्तान मिस्बाह उल हक, उमर अकमल, अहमद शहजाद और मोहम्मद हफीज से बड़ी आस होगी। उमर ने अफगानिस्तान के खिलाफ संघर्ष कर रही पाक टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी।

जहां तक गेंदबाजी का सवाल है उसके अनुभवी गेंदबाज उमर गुल से शुरुआती सफलता की आस होगी। जुनैद खान भी भारतीय बल्‍लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। फिरकी गेंदबाजी में पाक के नंबर वन गेंदबाज सईद अजमल और श्रेजील खान अपनी फिरकी से भारतीय बल्‍लेबाजों को उलझा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed