फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   now yuvraj singh s father diagnosed with cancer too

अब युवराज सिंह के पिता को भी कैंसर

Fri, 06 Jun 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Jun 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
now yuvraj singh s father diagnosed with cancer too
आउट ऑफ फॉर्म चल रहे धाकड़ क्रिकेटर युवराज सिंह को एक और झटका लगा है। पहले वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फिर आईपीएल में अपने खराब फॉर्म से लगातार दबाव में थे लेकिन अब एक और बड़ी खबर ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है।
विज्ञापन


लंबे प्रयास और दुखदाई इलाज के बाद उन्होंने पिछले साल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से निजात पाई थी लेकिन अब उनके पिता योगराज सिंह को कैंसर होने की खबर है।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार युवराज के पिता को गले का कैंसर है और वह इलाज करा रहे हैं।

कुछ महीने पहले पता चला था कैंसर के बारे में

now yuvraj singh s father diagnosed with cancer too
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर योगराज सिंह इस समय न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल ऑपरेशन कर उनके शरीर से ट्यूमर को निकाल दिया गया है।

युवराज के 56 वर्षीय पिता योगराज के वोकल कार्ड में कैंसर के बारे में कुछ महीने पहले ही पता चला था। इसके बाद वह न्यूयॉर्क के एक डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे।

लेकिन बाद में उनकी आवाज बैठ गई और उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। साथ ही लगातार खांसी ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद परिवार ने अमेरिका ले जाकर इलाज करवाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगराज ने नहीं मानी युवराज की सलाह

now yuvraj singh s father diagnosed with cancer too
योगराज सिंह की पत्नी सतवीर कौर ने इस अंग्रेजी अखबार को बताया कि उन्होंने अक्सर गले में दर्द और खांसी की शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं बताया कि ऐसा क्यों हो रहा है। जब वह दवा लेते और तो ठीक हो जाते। लेकिन जब दिक्कत बढ़ गई तो उन्होंने अपनी समस्या हमें बताई।

युवराज ‌सिंह ने ही अपने पिता को यह सलाह भी दी कि वह उसी अस्पताल में इलाज कराएं जहां उन्होंने कीमोथैरेपी कराई थी।

लेकिन पूर्व क्रिकेटर योगराज ने एक विशेषज्ञ डॉक्टर के सुझाए अस्पताल में इलाज कराने का फैसला किया। जहां डॉक्टरों ने योगराज को सुझाव दिया कि उन्हें अभी कीमोथैरेपी कराने की जरूरत नहीं है, लेकिन ट्यूमर हटाने के लिए ऑपरेशन कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

योगराज के ठीक होने तक बात करने पर रोक

now yuvraj singh s father diagnosed with cancer too
डॉक्टरों की सलाह के बाद योगराज सिंह ने गले का ऑपरेशन करवाया ‌जो सफल रहा। अब वह वहीं अमेरिका में स्वास्‍थ्य लाभ ले रहे हैं। योगराज ने युवराज की मां शबनम सिंह से तलाक लेने के बाद सतवीर कौर से विवाह कर लिया था।

युवराज और सतवीर दोनों ही योगराज की र‌िकवरी को लेकर लगातार संपर्क में रहे। उनकी पत्नी ने कहा, "ऊपरवाले को धन्यवाद। ट्यूमर लगभग 20 दिन पहले ही हटा दिया गया था। अब वह रिकवरी कर रहे हैं। हालांकि उन्हें हिदायत दी गई है कि जब तक वे पूरी तरह से ठीक न हो जाएं, वह किसी से बात न करें।"

साथ ही उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने फिलहाल अपने वोकल कार्ड का इस्तेमाल न करें। योगराज लगातार अपने परिवार और अपने आश्रित मनन वोहरा (किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्‍लेबाज) से वाट्सऐप के जरिए टच में रहे हैं। साथ ही आईपीएल फाइनल से पहले उन्होंने वोहरा को अपनी शुभकामना भी भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed