फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   now suresh raina romancing with Shruti Hassan?

कोहली के बाद अब रैना भी कर रहे बॉलीवुड की हसीना संग रोमांस!

Fri, 30 May 2014 04:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 May 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
now suresh raina romancing with Shruti Hassan?

क्रिकेट और सिनेमा के बीच रोमांस की बात कोई नई नहीं है। पिछले पांच-छह दशकों में ऐसे अनगिनत खबरें आई जब क्रिकेटर सिनेमा जगत की खूबसूरत बालाओं के आगे फिसल गए। उनमें से कई तो सफल रहे लेकिन ज्यादातर जोड़ी कुछ समय तक रोमांस करने के बाद टूट गई।

विज्ञापन


इन दिनों टीम इंडिया की रन मशीन बनकर उभरे विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच रोमांस की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

लेकिन कोहली और अनुष्का के रोमांस के बीच क्रिकेट और सिनेमा से बनी एक और जोड़ी बनती दिख रही है। इस बार खबर सुरेश रैना की है कि वह सिनेमा जगत से जुड़ी एक बड़ी हस्ती की बेटी और अभिनेत्री के साथ प्यार की पेंगे लगाने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन

जानना चाहेंगे, कौन है रैना की माशूका!

now suresh raina romancing with Shruti Hassan?
सीमित ओवरों के मुकाबले में टीम इंडिया के धाकड़ बल्‍लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल 7 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बीच उन्हें बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का कप्तान भी चुन लिया गया है।

बतौर कप्तान रैना की वापसी सबके लिए चौंकाने वाली रही क्योंकि भारत ने आखिरी बार वनडे मुकाबला एशिया कप में खेला था और फरवरी-मार्च में इस टूर्नामेंट के लिए फॉर्म में नहीं होने के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

लेकिन अब उन्होंने एक और बड़ी खबर से सभी को चौंका दिया है। ऐसी खबरें हैं कि मैदान पर बड़े शॉट लगाने वाले रैना इन दिनों भारतीय सिनेमा की बड़ी हस्ती कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हसन के साथ रोमांस में व्यस्त हैं।

दोस्ती जो प्यार में बदल गई

now suresh raina romancing with Shruti Hassan?
अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि 27 साल के इस क्रिकेटर ने कमल हासन की बेटी श्रुति हसन के साथ 'दोस्ती' की बात स्वीकार कर ली है।

दोनों में इस समय काफी गहरी दोस्‍ती है। अखबार का कहना है कि बाएं हाथ के बल्‍लेबाज रैना श्रुति को अपना लकी मस्कट मानते हैं। हालांकि श्रुति इस साल क्रिकेट मैदान से ज्यादातर दूर ही रही हैं। जबकि इस बार रैना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में अति विश्वास अपने आप ही खत्म हो गया।

एक सूत्र के हवाले से अखबार ने लिखा है "यह रिश्ता अब बहुत परिपक्व हो गया है और वे आपस में प्यार करते हैं। लेकिन इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि इसे निजी ही रखा जाए और दोनों सार्वजनिक तौर पर बात करने से बचते हैं।"
विज्ञापन

पहले प्रफुल्‍ल पटेल की बेटी से डेटिंग कर रहे थे रैना

now suresh raina romancing with Shruti Hassan?
श्रुति पिछले सत्र में कई बार आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्स टीम का समर्थन करते नजर आई थीं। हालांकि श्रुति पहले 'रंग दे बसंती' और 'स्ट्राइकर' के हीरो रहे सिद्धार्थ के साथ डेटिंग कर रही थीं।

जबकि ऐसी खबरें आई कि टीम इंडिया का यह विस्फोटक बल्‍लेबाज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल के साथ रोमांस में व्यस्त हैं।

सुरेश रैना और श्रुति हसन की मुलाकात पिछले साल एक पार्टी में हुई थी। उस समय रैना और श्रुति के मित्रों ने दोनों की मुलाकात कराई थी। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हुई और जो अब प्यार में बदल गई। दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में काफी व्यस्‍त हैं फिर भी मिलने का समय निकाल ही लेते हैं।

कई क्रिकेटर हैं बॉलीवुड के हसीनाओं के चक्कर में!

now suresh raina romancing with Shruti Hassan?
सुरेश रैना से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच रोमांस जोरों पर चल रहा है। इन दोनों की मुलाकात एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी।

इसके बाद यह जोड़ी देश की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार हो गई।

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी क्रिकेटर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज जहीर खान भी अभिनेत्रियों के साथ डेटिंग कर चुके हैं। जहीर ईशा शेरवाणी के साथ अफेयर में रहे हालांकि अब यह जोड़ी टूट चुकी है। जबकि हरभजन गीता बसरा के साथ रोमांस करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed