फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   netherlands beat australia in tough fight

आस्ट्रेलिया का उम्दा खेल, मुश्किल से जीता नीदरलैंड

Thu, 19 Jun 2014 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jun 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
netherlands beat australia in tough fight

पहले मैच में गत चैंपियन स्पेन को कड़ी शिकस्त देने वाली नीदरलैंड को यहां ग्रुप ‘बी’ के अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा।

विज्ञापन


इस बेहद रोमांचक मैच में एक समय नीदरलैंड 1-2 से पिछड़ रही थी लेकिन इसके बाद कड़ा संघर्ष करते हुए डच टीम 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रही। इस जीत से नीदरलैंड लगातार दो जीत के साथ न सिर्फ अपने ग्रुप में छह अंकों के साथ शीर्ष पर कायम रही बल्कि वह अगले राउंड में जगह बनाने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम भी बन गई।
विज्ञापन


वहीं नीदरलैंड से मिली नजदीकी हार से ऑस्ट्रेलिया के लिए अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी हार है।

नीदरलैंड के लिए अर्जेन रोबेन ने 20वें, रोबिन बेन पर्सी ने 58वें जबकि मेमफिस डेपे ने 68वें मिनट में गोल दागे। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम चेहिल ने 21वें और माइल जेडीनेक ने 54वें मिनट में गोल ठोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नीदरलैंड ने एक बार फिर तेज शुरुआत की। रोबेन ने 20वें मिनट में अकेले दम पर ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडरों को छकाते हुए डच टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि नीदरलैंड इस गोल की खुशी ज्यादा देर नहीं मना सका और सिर्फ एक मिनट बाद ही किम चेहिल ने डच टीम के डिफेंस को भेदते हुए शानदार गोल ठोक दिया। पहला हाफ 1-1 से बराबरी पर रहा।

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया को बढ़त हासिल हुई। डच डिफेंडर जनमात के हाथ पर बॉल लगने के कारण ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी किक मिली। जेडीनेक ने इस मौके को बेकार नहीं जाने दिया और ऑस्ट्रेलिया को 2-1 की अहम बढ़त दिला दी। इस बढ़त को ऑस्ट्रेलियाई टीम कायम करने में विफल रही और सिर्फ चार मिनट बाद रोबिन वेन पर्सी ने गोल करके डच टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।


अब मैच बेहद रोमांचक हो गया और दोनों तरफ से हमले पर हमले होते रहे लेकिन गोल करने में कामयाबी मिली डच टीम को। 68वें मिनट में मेमफिस डेपे ने 25 यार्ड की दूरी से किक करके बॉल को गोली की रफ्तार से गोलपोस्ट में उलझा दिया। इस गोल से डच टीम ने 3-2 की निर्णायक बढ़त हासिल की और वह इसे अंत तक कायम रखने में सफल भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed