{"_id":"e93bc06736358f3c3ee13deb7b76e0cd","slug":"navodaya-vidhyalaya-wins-state-level-subroto-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाईब्रेकर में नवोदय विद्यालय ने जीता सुब्रतो कप","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टाईब्रेकर में नवोदय विद्यालय ने जीता सुब्रतो कप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-17 (बालक) सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब नवोदय विद्यालय ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय ने टाईब्रेकर तक चले मुकाबले में जीत हासिल की। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज उपविजेता बना। देहरादून के एसजीआरआर नेहरूग्राम में गुरुवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने किया।
पहले मैच में गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज ने डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर को 1-0 से हराया। डीएवी के शुभम ने एक गोल किया। दूसरे मैच में एसजीआरआर नेहरूग्राम ने हरिपुरकलां को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में नवोदय विद्यालय ने नगर क्षेत्र-2 को 4-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
चौथे मैच में नवोदय विद्यालय ने नेहरूग्राम को 5-0 से शिकस्त दी। टीम के विकास और अमित ने 2-2, राहुल ने एक गोल किया। फाइनल मैच गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज और नवोदय विद्यालय के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में गोरखा मिलिट्री के योगेश ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया। नवोदय विद्यालय के जनक ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
इसके बाद टाईब्रेकर से मैच का निर्णय निकाला गया, जिसमें नवोदय विद्यालय 6-5 से जीतने में सफल रहा। इस दौरान त्रिभुवन बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, सत्यदर्शन रावत, अजीत कुमार, सैमुअल चंद, मुईनुद्दीन खान, रविंद्र रावत, नागेंद्र शर्मा, प्रमोद भंडारी आदि मौजूद रहे।