{"_id":"9cec041d32847bcc2bee339df919d299","slug":"nathan-layon-hit-in-aus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लायन को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने सिर आंखों पर बिठाया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
लायन को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने सिर आंखों पर बिठाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Dec 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी डेली टेलीग्राफ ने लायन की तारीफ करते हुए लिखा है ‘महान शेन वार्न के संन्यास के बाद नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिन गेंदबाजी का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। लायन ने दो साल पहले इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ इसी तरह की गेंदबाजी कर अपने कैरियर को सुरक्षित किया था और एक बार फिर इस तरह का प्रदर्शन कर उन्होंने अगले साल एशेज से पहले टीम को बहुत बड़ी मजबूती दी है।’
विज्ञापन
इसी तरह द ऑस्ट्रेलियन ने लिखा, ‘लायन के बारे में पहले भी बहुत कुछ लिखा गया है और अगर इस मैच में उन्होंने जो किया वह नहीं कर पाते तो न जाने और कितना कुछ लिखा जाता। जो भी उन पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि वह मैच नहीं खत्म कर पाते उन्हें लायन के इस प्रदर्शन के बाद जवाब मिल गया है।’
विज्ञापन
दूसरी ओर द एज ने तो लायन की तुलना दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के महान ऑफ स्पिनर जॉर्ज गिफिन से कर दी। अखबार ने लिखा, ‘लायन ने 70.1 ओवर में 286 रन देकर 12 विकेट चटकाए जिसमें गिफिन के प्रदर्शन की झलक साफ दिखती है।’
विज्ञापन
माइकल क्लार्क भले ही खुद कह चुके हों कि चोट के कारण शायद अब वह दोबारा मैदान पर वापसी नहीं कर सकें लेकिन टीम के कोच डेरेन लेहमेन को पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जरूर मैदान पर लौटेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह वापसी करेंगे। हमें अभी इंतजार करना होगा और उनके लिए दुआएं करनी होंगी।’