फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   mumbai indians sees first victory in ipl 7

मुंबई इंडियंस को पहली जीत दिला पाएंगे बर्थडे ब्वॉय रोहित!

Wed, 30 Apr 2014 04:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Apr 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
mumbai indians sees first victory in ipl 7
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शायद ही सोचा हो कि आईपीएल 7 में उसे एक अदद जीत हासिल करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। एक ओर पंजाब किंग्स इलेवन अपने सभी पांचों मैच जीत चुकी है वहीं मुंबई की टीम का खाता भी नहीं खुला है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के यूएई चरण में बुधवार को आखिरी मुकाबले के लिए जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को मुकाबला करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य यहां से जीत के साथ विदा लेने का होगा। आज मुंबई के कप्तान रोहित का जन्मदिन भी है ऐसे में यह दिलचस्प होगा कि वह अपनी टीम को जीत का तोहफा दे पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी मैच दिल्ली डेयरडेविल्स से हारा था जो उसकी आईपीएल 7 में लगातार चौथी हार थी जबकि हैदराबाद की स्थिति मुंबई से थोड़ी ही बेहतर है और उसने चेन्नई सुपर किंग्स से आखिरी मैच में हार का सामना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों का अब तक रहा है खराब प्रदर्शन

mumbai indians sees first victory in ipl 7

अपना खाता खोलने का इंतजा कर रह‌ी मुंबई इंडियंस टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक चार में से एक जीता है और वह सातवें नंबर पर है।

मुंबई के पास खुद कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कोरी एंडरसन, माइक हसी, अंबाती रायडू और कीरोन पोलार्ड के रूप में विस्फोटक बल्लेबाज है इसके बावजूद टीम एक अदद जीत को तरस रही है।

दूसरी ओर, हैदराबाद के पास भले ही मजबूत बल्लेबाजी क्रम न हो लेकिन गेंदबाजों में उसके पास दुनिया के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन, भुवनेश्वर कुमार, लेग स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा मौजूद हैं जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाने में समर्थ हैं।

मुंबई में जलज सक्सेना की जगह लेंगे सिमंस

mumbai indians sees first victory in ipl 7

वेस्टइंडीज के शीर्षक्रम के बल्लेबाज लेंडल सिमंस की लॉटरी लग गई है। उनको टूर्नामेंट के सातवें संस्करण के लिए चोटिल जलज सक्सेना की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल नियमों के मुताबिक विकल्प के तौर पर उन 798 खिलाड़ियों में से किसी एक को चुना जा सकता है जो नीलामी सूची में शामिल थे लेकिन उनकी नीलामी नहीं हो सकी।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के निक मैडिंसन और दिल्ली डेयरडेविल्स के नाथन कोल्टर नाइल चोटों के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। बंगलोर की टीम में मैडिनसन की जगह रिली रोसोव को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed