फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Mumbai indians beat rajasthan royals and enters Playoff

चमत्कारिक प्रदर्शन के साथ प्लेऑफ में पहुंची मुंबई

Mon, 26 May 2014 01:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 May 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
Mumbai indians beat rajasthan royals and enters Playoff
आईपीएल 7 के लीग मुकाबले का अंतिम दिन बेहद शानदार रहा। टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले से पहले प्लेऑफ के लिए एक टीम की जगह बाकी थी और संयोग से जिन दो टीमों पर दांव लगा था उन्हीं के बीच मैच भी था। (देखें- स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


टूर्नामेंट के 54वें मुकाबले में पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुके कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइडर्स हैदराबाद को हराकर उसकी उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया।

ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें और अंतिम लीग मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में सबकी निगाहें इसलिए भी थी क्योंकि मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लक्ष्य को 87 गेंदों या 42 रनों के अंतर से जीत हासिल करनी थी। यह मुकाबला बेहद रोमांचक भी रहा।
विज्ञापन

MI ने 190 का लक्ष्य 15वें ओवर में हासिल किया

Mumbai indians beat rajasthan royals and enters Playoff
मुंबई के हुए गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराकर आईपीएल 7 के प्लेऑफ मुकाबले में जगह पक्की कर ली।

आईपीएल के इस आखिरी लीग मैच में मुंबई को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 14.3 ओवर में 190 रनों का कठिन लक्ष्य मिला। कोरी एंडरसन (नाबाद 95 ) की विस्फोटक बल्‍लेबाजी के दम पर मुंबई ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बना लिए।

अब मुंबई को क्वालीफाई करने के लिए 3 गेंदों पर 9 रन की दरकार थी और विकेट पर एंडरसन और अंबाती रायडू टिके हुए थे। तेज गेंदबाज जेम्स फॉकनर के ओवर की पहली गेंद पर एंडरसन ने एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर रायडू ने छक्का जड़ दिया लेकिन तीसरी गेंद पर रायडू एक रन बनाकर रन आउट हो गए।

अंपायर के एक फैसले ने बदल दिया परिणाम

Mumbai indians beat rajasthan royals and enters Playoff
ऐसा लगा जैसे मुंबई टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई हो लेकिन अंपायरों ने अलग ही फैसला सुनाया जिसके तहत प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को अगली गेंद पर बाउंड्री जड़नी थी।

मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाने का एक और मौका मिल गया और नए बल्लेबाज आदित्य तारे ने फॉकनर की अगली गेंद पर छक्का जड़कर मुंबई को प्लेऑफ में जगह दिला दी।

इस तरह मुंबई ने 14.4 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बना डाले। मुंबई के लिए कोरी एंडरसन ने 44 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों के साथ 95 रन की नाबाद पारी खेली। अंबाती रायडू ने 10 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के साथ 30 रन बनाए।
विज्ञापन

संजू और करुण ने खेली धमाकेदार पारी

Mumbai indians beat rajasthan royals and enters Playoff
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्‍लेबाजी का मौका मिलने के बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की। हालांकि ओपनिंग करने आए कप्तान शेन वॉटसन 8 रन बनाकर छठे ओवर में आउट हो गए।

इसके बाद ओपनर संजू सैमसन ने करुण नायर के साथ धुआंधार अंदाज में बल्‍लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर क‌ी नींव रख दी। करुण नायर 27 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के के दम पर 50 रन बनाकर आउट हुए।

दूसरी ओर, सैमसन ने अपनी बल्‍लेबाजी जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज ब्रॉड हॉज (नाबाद 29) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। सैमसन 74 रन (7 चौका और 3 छक्का) बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवरों में जेम्स फॉकनर ने 12 गेंदों में 23 रन (3 छक्का) ठोककर टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। राजस्‍थान ने 4 विकेट पर 189 रन बनाए।

एलिमिनेटर मैच में अब CSK से भिड़ेगी मुंबई

Mumbai indians beat rajasthan royals and enters Playoff
पंजाब किंग्स इलेवन और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 27 मई को होने वाले क्वालीफायर मुकाबले में जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी।

वहीं, गत चैंपियन मुंबई इं‌डियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम पहले क्वालीफायर मैच में हारने वाली टीम से भिड़ेंगी और जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी।

14 मैचों में 7 जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची मुंबई की टीम अंकतालिका में चौथे स्‍थान पर रही, जबकि इस मैच में हार के साथ ही 14 अंक लेने वाली राजस्‍थान को तालिका में पांचवें स्‍थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed