फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   mumbai faced 4th defeat in ipl 7

नहीं थम रहा पिछले साल की चैंपियन टीम की हार का सिलसिला

Mon, 28 Apr 2014 12:48 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
mumbai faced 4th defeat in ipl 7
पिछले साल शानदार प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था लेकिन इस बार जब वह गत चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरे तो उसकी हार का सिलसिला टूटने का नाम ही नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


रविवार को शारजाह में खेले गए टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई को छह विकेट से करारी शिकस्त दी।

इसी दिन खेले गए एक अन्य मुकाबले में दो बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ा और वे अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर जीत हासिल कर पाए।
विज्ञापन

बल्‍लेबाजी क्रम में बदलाव का भी फायदा नहीं

mumbai faced 4th defeat in ipl 7

स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई की बल्लेबाजी एक बार फिर उसे दगा दे गई और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 6 विकेट पर सिर्फ 125 रन का मामूली स्कोर ही बना सकी।

मुंबई ने इस बार अपने बल्लेबाजी क्रम में भी कुछ बदलाव किए और कप्तान रोहित शर्मा ने माइक हसी के स्थान पर पारी की शुरुआत की जबकि हसी पांचवें नंबर पर उतरे।

विस्फोटक ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को भी ऊपरी क्रम में नंबर तीन पर उतारा गया लेकिन यह रणनीति भी विफल रही।

विजय और पीटरसन की शानदार बल्‍लेबाजी

mumbai faced 4th defeat in ipl 7
अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 126 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच बने ओपनर मुरली विजय ने 33 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ 40 रन बनाए।

कप्तान केविन पीटरसन ने 18 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के साथ 26 रन जबकि केदार जाधव ने 10 गेंदों में दो चौकों के साथ नाबाद 14 रन बनाए।

इससे पहले मुंबई की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा चार रन बनाकर आउट हो गए। हसी (10) भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। कीरोन पोलार्ड ने 30 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 33 रन की नाबाद पारी खेली। हरभजन सिंह (10) रिटायर्ड हर्ट हो गए।
विज्ञापन

चैंपियन टीम ने लगाया हार का 'चौका'

mumbai faced 4th defeat in ipl 7

बल्‍लेबाजों की नाकामी के बाद मुंबई इंडियंस को अपने गेंदबाजों से उम्मीद थी कि वे दिल्‍ली के बल्‍लेबाजों पर दबाव बनाकर मैच में जीत दिलाएंगे लेकिन वे इसमें भी नाकाम रहे।

अनुभवी गेंदबाज लसित मलिंगा भी ज्यादा असर नहीं डाल सके। हालांकि 17 रन देकर उन्होंने 2 विकेट झटके थे लेकिन उनके अलावा किसी अन्य गेंदबाज ने बढ़िया गेंदबाजी नहीं कि और दिल्‍ली ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।    

मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी हार है जबकि दिल्ली की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है।

CSK ने हैदराबाद को हराया

mumbai faced 4th defeat in ipl 7
एक अन्य मुकाबले में ओपनर ड्वेन स्मिथ के धमाकेदार अर्द्धशतक के बूते चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद नाइटराइडर्स को पांच विकेट से शिकस्त दी।

146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। स्मिथ ने 46 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों के साथ आतिशी 66 रन की बेहतरीन पारी खेली। ब्रैंडन मैक्‍कुलम 33 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान धोनी 14 गेंदों में 1 चौके के साथ 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान शिखर धवन (7) के बाद डेविड वॉर्नर अपना खाता भी नहीं खोल सके। ओपनर एरोन फिंच ने 5 चौकों के साथ 44 रन बनाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 45 गेंद खर्च कर दी। आखिर में करन शर्मा ने 7 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 17 और डेरेन सैमी ने 15 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के साथ नाबाद 23 रन की पारी खेलकर तेजी से रन बटोरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed