फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   mumbai beat rcb by 19 runs

गेंदबाज की हरकत से नाराज पोलार्ड ने चलाया बल्ला

Wed, 07 May 2014 01:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 May 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
mumbai beat rcb by 19 runs
कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 59) और कीरोन पोलार्ड (43) की जोरदार पारियों और उसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 7 के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 19 रन से हरा दिया।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में बंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन ही बना सकी।

टूर्नामेंट में अपने शुरुआती पांच मैच गंवाने वाली मुंबई इंडियंस ने स्वदेश आने पर लगातार दूसरी जीत दर्ज कराई है। इससे पहले उसने पंजाब किंग्स इलेवन को हराया था।
विज्ञापन

लय में लौटे क्रिस गेल और कोहली

mumbai beat rcb by 19 runs

188 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलोर ने सधी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। बंगलोर के लिए क्रिस गेल ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

ओपनर पार्थिव पटेल ने 26 और कप्तान विराट कोहली ने 35 रन का योगदान दिया। कोहली इस टूर्नामेंट में लंबे समय बाद रन बनाने में कामयाब रहे।

लेकिन शीर्ष क्रम के बाद मध्य क्रम की नाकामी के कारण आरसीबी लक्ष्य से 19 रन दूर रह गई। मुंबई के लिए हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा ने दो-दो विकेट झटके।

फिर लड़खड़या मुंबई इंडियंस का शीर्ष क्रम

mumbai beat rcb by 19 runs

इससे पहले टॉस जीतकर बंगलोर ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुंबई के टॉप आर्डर ने फिर एक बार संघर्ष किया।

हालांकि ओपनर चिदंबरम गौतम ने 28 गेंदों पर 30 रन में 2 चौके और 3 छक्के लगाए लेकिन बेन डंक 15, अंबाति रायडू 9 और कोरी एंडरसन 6 रन बनाकर आउट हो गए।

मुंबई ने 10वें ओवर में 84 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में रोहित ने कप्तानी पारी खेल मुंबई को संभाला। रोहित ने 35 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। उन्होंने पोलार्ड के साथ पांचवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन

स्टॉर्क की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

mumbai beat rcb by 19 runs
कीरोन पोलार्ड रोहित शर्मा के साथ मुंबई की पारी को आगे बढ़ा रहे थे लेकिन 17वें ओवर में माहौल बेहद खराब हो गया। पोलार्ड और तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क के बीच जबर्दस्‍त तल्‍खी हो गई।

दोनों के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब 17वें ओवर की चौथी गेंद पर बाउंसर पर पोलार्ड रन बनाने से चूक गए तो स्टॉर्क ने कैरेबियाई बल्‍लेबाज पर कुछ ‌टिप्पणी कर दी जिससे नाराज पोलार्ड ने उन्हें जूता दिखा दिया।

इससे पोलार्ड का गुस्सा सातवें आसमान पर चला ‌गया।

पोलार्ड ने गेंदबाज की ओर चला दिया था बल्‍ला

mumbai beat rcb by 19 runs
17वें ओवर की पांचवीं गेंद डालने के लिए जब गेंदबाज स्टॉर्क ने रन-अप लेना शुरू किया तो पोलार्ड बीच में ही क्रीज से हट गए।

लेकिन गेंदबाज ने बल्‍लेबाज की ओर से गेंद फेंक दिया, उनके गेंद डालने से पोलार्ड बेहद नाराज हो गए और गुस्‍से में बल्‍ला गेंदबाज की ओर से फेंकने की कोशिश की लेकिन बल्‍ला छूटने से वह वहीं पर गिर गया। साथ ही वह कुछ कह भी रहे थे।

कीरोन पोलार्ड ने गेंदबाज के व्यवहार की शिकायत अंपायर से की। इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन पोलार्ड का गुस्सा कम नहीं हुआ। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने 2 रन बनाए और फिर चौक‌ा मारकर अपनी भड़ास निकाली।

रोहित शर्मा ने 19वें ओवर में लगाए 3 छक्के

mumbai beat rcb by 19 runs
आखिरी ओवर में रनआउट होने से पहले कीरोन पोलार्ड ने 31 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें उनके 6 चौके हैं।

मुंबई ने आखिरी 5 ओवर में 68 रन ठोक डाले। इनमें 24 रन तो वरुण आरोन के 19वें ओवर में पड़ा। रोहित ने इस ओवर में पहली 3 गेंदों पर छक्का, चौका और छक्का लगाया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

बंगलोर के लिए अशोक डिंडा, हर्षेल पटेल और वरुण आरोन ने एक-एक विकेट झटके।

मुंबई को झटका, जहीर आईपीएल से बाहर

mumbai beat rcb by 19 runs

लगातार दो जीत के साथ लय में लौटी मुंबई इंडियंस को जोर का झटका लगा है। मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान आईपीएल के बाकी मैच से बाहर हो गए हैं।

टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने यह जानकारी दी। किंग्स इलेवन पंजाब के साथ हुए आखिरी मैच के दौरान जहीर के बगल में खिंचाव आ गया था।

इस चोट के बाद जहीर के टीम इंडिया में वापसी पर भी संकट के बादल मंडरा गए हैं। जहीर अगस्त 2012 से भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed