फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ms dhoni very close to be most successfull indian captain

सिर्फ तीन जीत से ही बदल जाएगा धोनी का रिकॉर्ड

Thu, 16 Jan 2014 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni very close to be most successfull indian captain

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत के सबसे सफल कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ने का मौका है।

विज्ञापन


अजहरुद्दीन ने 174 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है जिसमें से कुल 90 मैच जीते हैं जबकि धोनी ने 154 मैचों में से 88 में जीत हासिल की है। इसमें धोनी को 53 मैचों में हार, तीन टाई और दस बेनतीजा रहे
विज्ञापन


धोनी यदि न्यूजीलैंड दौरे में तीन वनडे जीत जाते हैं तो वह अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर देश के सफलतम वनडे कप्तान बन जाएंगे। सौरव गांगुली इस मामले में अजहर और धोनी के बाद तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 146 मैचों में 76 मुकाबले जीताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इस मुकाम से अभी कोसों से दूर हैं धोनी

ms dhoni very close to be most successfull indian captain

महेंद्र सिंह धोनी इस समय वनडे में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने के मामले में दुनिया में छठे नंबर पर हैं। धोनी अब तक 154 वनडे मैचों में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्‍तानी करने का भारतीय और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में धोनी को अभी और इंतजार करना होगा। भारत में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अजहरुद्दीन के नाम है जो 174 मैचों में कप्‍तान रहे हैं।

जहां तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड की बात है तो धोनी अभी बहुत पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (178), श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा (193), न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (230) हैं।

सीरीज जीते तो और मजबूत होगी बादशाहत

ms dhoni very close to be most successfull indian captain
न सिर्फ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह वनडे सीरीज बेहद खास है बल्कि टीम इंडिया के लिए भी यह बेहद चुनौतीपूर्ण है।

भारत यदि कीवी सरजमीं पर वनडे सीरीज जीत लेता है तो आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में उसकी बादशाहत भी बरकरार रहेगी। पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज 0-2 से गंवाने के कारण भारत की रेटिंग अंक गिरी थी।

इस समय टीम इंडिया के 120 रेटिंग अं‌क हैं और वह दूसरे स्‍थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से महज चार अं‌क ही आगे है। ऐसे में भारत की नजर वनडे में शीर्ष पायदान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed