फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ms dhoni and kohli creates record at napier odi

धोनी-कोहली के लिए यादगार बन गया नेपियर वनडे

Mon, 20 Jan 2014 12:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Jan 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni and kohli creates record at napier odi
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के लिए नेपियर वनडे खास नहीं रहा। चार साल से चला आ रहा भारत का न्यूजीलैंड पर अजेय अभियान थम गया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने नेपियर से पहले भारत को 2010 में श्रीलंका के दांबुला वनडे में हराया था।

इसके बाद दोनों टीमों ने छह मैच खेले और सभी में धोनी की टीम ने जीत हासिल की थी।

पहली बार शतक ठोका और टीम को मिली हार

ms dhoni and kohli creates record at napier odi

दिग्गज बल्‍लेबाज विराट ‌कोहली ने साल के अपने पहले ही मुकाबले में शतक ठोककर शानदार शुरुआत तो की है लेकिन उनकी टीम इंडिया की शुरुआत खराब हो गई है।

‌कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12वीं बार शतक ठोका है। लेकिन यह पहला मौका है जब लक्ष्य का पीछा करते हुए उनके बल्‍ले ने शतक जमाया और टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

विराट ‌कोहली के करियर का यह 18वां शतक है। इस शतक के साथ ही उन्होंने सौरव गांगुली के सबसे कम 174 पारियों में 18 शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली ने यह कारनामा 126 मैचों की 119वीं पारी में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्क वॉ की बराबरी पर पहुंचे विराट

ms dhoni and kohli creates record at napier odi
जबर्दस्त फार्म में चल रहे भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे करियर में 18 शतक लगाने के ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ की बराबरी कर ली है।

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को न‌ेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में अपना शतक पूरा करने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। विराट 126 मैचों में इस मुकाम तक पहुंचे हैं जबकि वॉ ने 244 मैचों में 18 शतक लगाए हैं।

दिल्ली के दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अब संयुक्त नौवें स्थान पर हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के ब्रॉयन लारा (19), पाकिस्तान के सईद अनवर (20), वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल (21), दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स (21), भारत के सौरव गांगुली (22), श्रीलंका के सनत जयसूर्या (28), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (30) और भारत के सचिन तेंदुलकर (49) हैं।

विराट कोहली की विदेशी धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 वनडे में यह पहला शतक है।
विज्ञापन

शमी के वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

ms dhoni and kohli creates record at napier odi
भारतीय गेंदबाजी की नई सनसनी बन कर उभरे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी नेपियर वनडे में कमाल दिखाया है।

इस मैच में भी उन्होंने भारत को शुरुआती सफलता दिलाई थी और अपनी सफलता को जारी रखते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। शमी ने नौ ओवर फेंके और 55 रन देकर चार विकेट झटके।

इससे पहले शमी ने पिछले साल रांची में खेले गए वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

शमी नेपियर में चार या चार से ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले 16 फरवरी, 1995 को जवागल श्रीनाथ ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

धोनी 'तिहरा शतक' लगाने वाले पहले भारतीय बने

ms dhoni and kohli creates record at napier odi
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में विकेट के पीछे 300 शिकार करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।

धोनी यह कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे विकेटकीपर हैं। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को नेपियर में खेले गए पहले वनडे में मोहम्मद शमी की गेंद पर रोस टेलर को कैच करने के साथ ही यह कारनामा कर दिखाया।

कप्तान धोनी ने 239 वनडे में 301 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया है। उन्होंने 222 कैच पकड़े हैं जबकि 79 बल्लेबाजों को स्टंप किया है।

वनडे क्रिकेट में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) पहले, दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (424) संयुक्त दूसरे नंबर पर हैं। जहां तक धोनी के कुल अंतरराष्ट्रीय कैच का सवाल है वह अब तक 463 कैच कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed