{"_id":"4b3f9fbe215c915022219598168c94d4","slug":"mohammed-shami-tie-to-knot-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज मॉडल हसीन जहां के हो जाएंगे मोहम्मद शमी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
आज मॉडल हसीन जहां के हो जाएंगे मोहम्मद शमी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी तेज गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह कोलकाता की मॉडल हसीन जहां के साथ एक-दूजे के हो जाएंगे।
विज्ञापन
शमी ने मुरादाबाद के एक पांच सितारा होटल में निकाह का कार्यक्रम रखा है, जिसमें परिवार और रिश्तेदारों के अलावा खास 50 मेहमानों को बुलाया गया है।
उनका निकाह मुरादाबाद में दिल्ली रोड के पांच सितारा होटल में करने की तैयारी जोरशोर से चल रही है।
बहन से पहले शमी की होगी शादी
तेज गेंदबाज शमी और हसीन जहां की मंगनी डेढ़ महीने पहले ही हो चुकी है। चूंकि अगले हफ्ते ही शमी की बहन का भी निकाह है तो ऐसे में परिजन चाहते कि शमी की शादी पहले हो जाए।
शमी की निकाह के 7 दिन बाद 13 जून को उनकी बहन का भी निकाह है।
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि निकाह में शमी व हसीन के परिजन ही शरीक होंगे। दोनों पक्षों के लोगों को मिलाकर मेहमानों की कुल संख्या 50 होगी। कुछ बड़े नेता और बड़े अफसरों को भी आमंत्रित किया गया है।

अमरोहा के गांव में 11 को है दावत
अमरोहा में मोहम्मद शमी के पिता मोहम्मद तौसीफ का कहना है कि मुरादाबाद होटल का कार्यक्रम शमी खुद मैनेज करा रहे हैं। वैसे 11 जून को गांव में दावत है।
मोहम्मद शमी 5 जून की शाम को सीधे मुरादाबाद के होली-डे रीजेंसी होटल में हसीनजहां और उनके परिवार पहुंच गए हैं। हालांकि परिवार ने निकाह को पूरी तरह से गोपनीय रखा है।
मोहम्मद शमी 5 जून की शाम को सीधे मुरादाबाद के होली-डे रीजेंसी होटल में हसीनजहां और उनके परिवार पहुंच गए हैं। हालांकि परिवार ने निकाह को पूरी तरह से गोपनीय रखा है।