मैच हारी टीम इंडिया पर कमाल कर गए मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ फातुल्लाह में एशिया कप में शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। संगकारा भारत के खिलाफ क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अब तक 4066 रन बना चुके हैं। अब तब 18 बार कोई बल्लेबाज किसी टीम के खिलाफ चार हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
संगकारा ने पाकिस्तान (4422 रन) के बाद भारत के खिलाफ चार हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। संगकारा के अलावा दो और बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ चार हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (4795 रन) और श्रीलंका के महेला जयवर्धने (4340 रन) भारत के खिलाफ चार हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का कारनामा किया है।
जबकि पोंटिंग तीन टीमों (भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका) के खिलाफ चार हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ चार हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम दर्ज है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6707 रन बनाए।
भुवनेश्वर के साथ हुआ ऐसा दिलचस्प वाकया
मध्य क्रम के लड़खड़ाने के बाद भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर आए तो टीम इंडिया को आस थी कि यह बल्लेबाज कुछ रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाएगा लेकिन वह खाता खोले बगैर ही आउट हो गए।
शून्य पर आउट हुए भुवनेश्वर के साथ एक दिलचस्प वाकया भी हुआ। वह 49वें ओवर में अजंता मेंडिस की तीसरी गेंद पर स्टंप आउट हुए। अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दे दी लेकिन वह अपने क्रीज से आगे निकल गए थे और वह स्टंप हो गए। मैदानी अंपायर को उनके आउट होने पर शक था तो उन्होंने थर्ड अंपायर से राय मांगी और उन्होंने आउट करार दे दिया।
इस तरह से एक भी गेंद खेले बगैर भुवनेश्वर आउट हो गए और खाता खोले बगैर पहली ही गेंद पर आउट होने को क्रिकेट वर्ल्ड में 'डायमंड डक' कहा जाता है। वनडे क्रिकेट में ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 2009 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में कनाडा के हेनरी ओसिंडे मैच में अपनी पहली ही गेंद पर स्टंप आउट हो गए जबकि यह गेंद वाइड थी।
विदेश में श्रीलंका के खिलाफ सबसे महंगे गेंदबाज बने
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भले ही 49वें ओवर में कुमार संगकारा का कीमती विकेट लेकर भारत की जीत की उम्मीद जगा दी हो, लेकिन वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बन गए। साथ ही विदेशी धरती पर श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।
शमी ने 10 ओवर में तीन विकेट हासिल करने के लिए 81 रन खर्च कर डाले। वह श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन देने के मामले में जहीर खान के बाद दूसरे महंगे गेंदबाज बन गए हैं।
जहीर खान ने 2009 में राजकोट में हुए वनडे मैच में सबसे ज्यादा 88 रन दिए थे। जबकि इसी मैच में आशीष नेहरा ने भी 81 रन देकर दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बने थे।
शमी ने की 19 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
मोहम्मद शमी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में शमी ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया। शमी जिस समय बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए उस समय भारत का स्कोर 48.3 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन था और ऐसा लगा रहा था कि टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाएगी। साथ ही टीम का स्कोर 250 के पार भी नहीं पहुंच सकेगा।
लेकिन शमी ने आते ही उस गेंदबाज पर जमकर प्रहार किया जिसने विराट कोहली और शिखर धवन को बोल्ड करने के बाद दो और विकेट भी चटकाए थे। करिश्माई गेंदबाज अजंता मेंडिस की गेंद खेलने से भारत के दिग्गज बल्लेबाज जहां कतरा रहे थे वहीं शमी ने उनकी जमकर धुनाई की। मेंडिस की पहली गेंद को हल्के हाथों से खेलने के बाद दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में 96 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया।
इसके एक गेंद बाद शमी ने मेंडिस पर एक और छक्का जड़ दिया। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शमी अपनी पारी में दो छक्का लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए। 11वें नंबर पर दो छक्का लगाने वाले वे दुनिया के महज 11वें बल्लेबाज और पहले बल्लेबाजी करते हुए यह कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने।