मूंछ से चिढ़ी क्रिकेटर की पत्नी, कर दिया सफाचट
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने कुछ समय पहले ही मूंछ रखना शुरू किया था और उनकी शानदार मूंछ जल्द ही क्रिकेट प्रशसंकों में लोकप्रिय भी हो गई।
जहां तक मिचेल जॉनसन की बात है मूंछ रखना उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ। अपनी नई बड़ी मूंछ के साथ जब वह गेंदबाजी करते थे तो इंग्लैंड के बड़े-बड़े बल्लेबाज भी खौफ खाने लगते थे।
जॉनसन ने एशेज में झटके थे 37 विकेट
मिचेल जॉनसन की ही गेंदबाजी का कमाल था कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5-0 से हराकर 2013 के मध्य में इंग्लैंड में एशेज में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
32 साल के इस गेंदबाज के बारे में सचिन तेंदुलकर ने भी नवंबर, 2013 में भविष्यवाणी की थी कि अगर जॉनसन चलते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की एशेज में जीत हासिल करेगी।
पत्नी को पसंद नहीं थी उनकी मूंछें
मिचेल जॉनसन ने एक हेल्थ चैरेटी इवेंट के लिए पैसे जुटाने के मकसद से मूंछे बढ़ाना शुरू किया था। लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार की खबर के मुताबिक जॉनसन की पत्नी जेसिका जॉनसन को उनकी मूंछे पसंद नहीं थी और वह चाहती थी कि उनके पति एक बार फिर क्लीन सेव हो जाएं।
जॉनसन ने अपनी पत्नी जेसिका की इच्छा का सम्मान करते हुए मूंछें हटा ली। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बहुत शानदार रहा। मुझे अपनी मूंछ के साथ काफी मजा आया। साथ ही उन्होंने मूंछ हटने पर खुशी भी जाहिर की। तेज गेंदबाज के मुताबिक उन्होंने यह मूंछ रखकर एक संस्था के लिए 40 हजार डॉलर की कमाई की।
पत्नी ने खुद हटाई जॉनसन की मूंछ
32 साल के इस गेंदबाज ने शुरुआत में एक संस्थान को दान करने के लिए 50 हजार डॉलर कमाने का लक्ष्य बनाया था। खास बात यह है कि इस गेंदबाज को रोजना सेव करना पसंद नहीं है।
लेकिन उन्होंने वादा किया है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए एक बार फिर अपनी मूंछे बढ़ाएंगे।