फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Mitchell Johnson is clean again by wife

मूंछ से चिढ़ी क्रिकेटर की पत्नी, कर दिया सफाचट

Sat, 18 Jan 2014 04:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Johnson is clean again by wife
अमूमन माना जाता है कि महिलाओं को क्लीन सेव मर्द ही पसंद आते हैं। खासकर पत्नियों के बारे में जो अपने पति को क्लीन सेव देखना पसंद करती हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने कुछ समय पहले ही मूंछ रखना शुरू किया था और उनकी शानदार मूंछ जल्द ही क्रिकेट प्रशसंकों में लोकप्रिय भी हो गई।

जहां तक मिचेल जॉनसन की बात है मूंछ रखना उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ। अपनी नई बड़ी मूंछ के साथ जब वह गेंदबाजी करते थे तो इंग्लैंड के बड़े-बड़े बल्लेबाज भी खौफ खाने लगते थे।

जॉनसन ने एशेज में झटके थे 37 विकेट

Mitchell Johnson is clean again by wife
एशेज सीरीज में जबर्दस्त गेंदबाजी करने वाले मिचेल जॉनसन ने इस सीरीज में कुल 37 विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था।

मिचेल जॉनसन की ही गेंदबाजी का कमाल था कि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड ‌को 5-0 से हराकर 2013 के मध्य में इंग्लैंड में एशेज में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

32 साल के इस गेंदबाज के बारे में सचिन तेंदुलकर ने भी नवंबर, 2013 में भविष्यवाणी की थी कि अगर जॉनसन चलते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की एशेज में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्‍नी को पसंद नहीं थी उनकी मूंछें

Mitchell Johnson is clean again by wife

मिचेल जॉनसन ने एक हेल्‍थ चैर‌ेटी इवेंट के लिए पैसे जुटाने के मकसद से मूंछे बढ़ाना शुरू किया था। लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार की खबर के मुताबिक जॉनसन की पत्नी जेसिका जॉनसन को उनकी मूंछे पसंद नहीं थी और वह चाहती थी कि उनके पति एक बार फिर क्लीन सेव हो जाएं।


जॉनसन ने अपनी पत्नी जेसिका की इच्छा का सम्मान करते हुए मूंछें हटा ली। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बहुत शानदार रहा। मुझे अपनी मूंछ के साथ काफी मजा आया। साथ ही उन्होंने मूंछ हटने पर खुशी भी जाहिर की। तेज गेंदबाज के मुताबिक उन्होंने यह मूंछ रखकर एक संस्‍था के लिए 40 हजार डॉलर की कमाई की।

विज्ञापन

पत्‍नी ने खुद हटाई जॉनसन की मूंछ

Mitchell Johnson is clean again by wife
पत्नी जेसिका को मिचेल जॉनसन की मूंछें पसंद नहीं थी और इसलिए उन्होंने खुद ही एक रेजर से सेव कर दिया।

32 साल के इस गेंदबाज ने शुरुआत में एक संस्‍थान को दान करने के लिए 50 हजार डॉलर कमाने का लक्ष्य बनाया था। खास बात यह है कि इस गेंदबाज को रोजना सेव करना पसंद नहीं है।

लेकिन उन्होंने वादा किया है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए एक बार फिर अपनी मूंछे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed