फिर नहीं मिली जीत, मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मोहित शर्मा (14/4) की घातक गेंदबाजी और उसके बाद बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते चेन्नई सुपरकिंग्स ने उसे 6 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया।
पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के अर्द्धशतक की बदौलत 7 विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने यह मैच 19 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन बनाकर जीत लिया।
2 बल्लेबाजों को स्टंप कराया हरभजन ने
चेन्नई की ओर से ब्रैंडन मैक्कुलम ने सर्वाधिक नाबाद 71 रन (8 चौका और 2 छक्का) बनाए जबकि कप्तान धोनी ने नाबाद 14 रन की पारी खेली। वहीं, सुरेश रैना एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। हरभजन सिंह की फिरकी पर रैना को सीएम गौतम ने विकेट के पीछे स्टंप कराया। इसके बाद हरभजन ने फैफ डु प्लेसिस (20) को भी स्टंप आउट कराया।
चेन्नई की 4 मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि मुंबई की 3 मैचों में तीसरी हार है।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही। ओपनर माइक हसी केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। मैच के दूसरे ओवर में उन्हें हमवतन ऑस्ट्रेलियाई हिल्फेनहास ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद 25 के स्कोर पर आदित्य तारे भी पवेलियन लौट गए। 23 के निजी स्कोर पर उन्हें मोहित शर्मा ने सुरेश रैना के हाथों लपकवाया।
अपने सौंवें मैच में लगाया 50वां अर्धशतक
इस बीच कप्तान रोहित ने अपने 100वें आईपीएल मैच में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। रोहित ने 41 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए जबकि एंडरसन ने 39 रन की पारी खेली।
रोहित जब आउट हुए तब मुंबई का स्कोर 17.4 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन था लेकिन उनके पवेलियन लौटते ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। उसके बल्लेबाज 14 गेंदों में सिर्फ 18 रन ही जोड़ सके जबकि उन्होंने 3 अहम विकेट गंवाए।
मोहित शर्मा ने 1 ओवर में झटके 3 विकेट
मैच के 19वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अंबाती रायडु (1) को आउट किया, जबकि अगली 2 गेंदों पर 2 रन दिए।
इसके बाद उन्होंने हार्ड हीटर कीरोन पोलार्ड (12) को चलता किया जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर हरभजन सिंह को मैक्कुलम के हाथों लपकवाया। हरभजन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि अंतिम ओवर में मुंबई 14 रन बनाने में कामयाब रही।