क्या खाकर खेल रहे हैं मैक्सवेल? इस बार टीम धोनी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 7 में लगातार 6 मैच में जीत के साथ अजेय रथ पर सवार पंजाब किंग्स इलेवन ने पिछला मैच हारने के बाद एक बार फिर से जबर्दस्त अंदाज में वापसी की।
पंजाब की टीम टूर्नामेंट में अपने चहेते बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के दम पर चल रही है और इस मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई तूफान का बल्ला खूब चला।
मैक्सवेल की तूफानी पारी के आगे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स भी पस्त हो गई और उसे भी लगातार 6 मैचों में जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा।
IPL में तीसरी बार शतक से चुके मैक्सवेल
कटक में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बनाए जो आईपीएल 7 में अब तक का सर्वाधिक स्कोर है।
‘मैन ऑफ द मैच’ बने मैक्सवेल ने 38 गेंदों में 6 चौकों और 8 छक्कों के साथ 90 रन की तूफानी पारी खेली। इस सत्र में मैक्सवेल तीसरी बार शतक बनाने से चूके हैं और नर्वस नाइंटीज पर आउट हुए। वहीं जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट पर 187 रन ही बना सकी।
पंजाब के 13 छक्के तो चेन्नई के 4 छक्के
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए मैच में वापसी करना आसान नहीं था लेकिन मध्य क्रम ने अंत तक साहसिक बल्लेबाजी करते हुए टीम की हार का अंतर जरूर कम किया।
फैफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। जबकि सुरेश रैना (35), ब्रैंडन मैक्कुलम (33) और कप्तान धोनी (23) ने उपयोगी योगदान दिया लेकिन टीम की जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ। पंजाब के 13 छक्कों के जवाब में चेन्नई की पारी में महज 4 ही छक्के लगे।
सहवाग ने कर दी थी आतिशी पारी की शुरुआत
हालांकि दूसरे ओपनर मनदीप सिंह कोई कमाल नहीं दिखा सके और 3 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
इसके बाद क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल का आगमन हुआ, लेकिन तेजी से रन बनाने में जुटे सहवाग भी चलते बने। पंजाब ने 38 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे।
11 ओवर में मैक्सवेल-मिलर ने ठोके 135 रन
ग्लेन मैक्सवेल ने डेविड मिलर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और उन्होंने आईपीएल में अपने तूफानी अंदाज को जारी रखा। चेन्नई का कोई भी गेंदबाज उनको काबू में रख पाने में नाकाम रहा।
मैच का मुख्य आकर्षण रहे ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर की तूफानी साझेदारी। दोनों बल्लेबाजों ने चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 10.4 ओवर में 135 रन की साझेदारी की।
मिलर ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के साथ 47 रन बनाए। आखिरी ओवरों में कप्तान जॉर्ज बैली ने सिर्फ 13 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के साथ 40 रन की नाबाद धुआंधार पारी खेली।