{"_id":"1d887b0681b384515e04cf6d2922e27b","slug":"matthew-hayden-will-train-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ्यू हैडन तराशेंगे उत्तराखंड और यूपी की खेल प्रतिभा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मैथ्यू हैडन तराशेंगे उत्तराखंड और यूपी की खेल प्रतिभा
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 26 Jul 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की अभिनव पहल की गई है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को अक्तूबर में नोएडा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हैडन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके अलावा बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक की ब्रीफिंग करते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया मैथ्यू हैडन से बातचीत हो चुकी है, कोचिंग के लिए उनका आना तय है।
विज्ञापन
इससे प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पहुंचने का बेहतर मार्ग मिल सकेगा। कहा कि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के रूप में स्थापित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका एमओयू भी साइन हो चुका है।
विज्ञापन
11 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका से वनडे टूर्नामेंट का मैच भी कानपुर में होना है। बैठक में उसकी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कानपुर में डॉ. गौरहरि सिंघानिया नाम से क्रिकेट अकादमी की भी कवायद शुरू कर दी गई है। जिसका भविष्य में खिलाड़ियों बेहतर लाभ मिले सकेगा।
बैठक में लखनऊ में एकना स्पोर्ट्स से बीते दिनों हुए करार पर भी मुहर लगाई गई। इस मौके पर यूपीसीए के चेयरमैन जीएम तिवारी, डायरेक्टर पीडी पाठक आदि मौजूद थे।
राजेंद्र सिंह बने सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की शनिवार को यहां हुई बैठक में कई कमेटियों का गठन किया गया। यह कमेटी एक वर्ष के लिए चुनी गई है।
सीनियर सलेक्शन कमेटी (पुरुष)- राजेंद्र सिंह हंस (चेयरमैन), ज्ञानेंद्र पांडे, मनोज मुद्गल सत्येंद्र यादव, कन्हैया लाल तिवारी (सदस्य)।
रजनी ट्रॉफी- रिजवान शमशाद (कोच), आशीष विस्टन जैदी (प्रबंधक), मृत्युंजय त्रिपाठी (सहायक कोच)।
अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी : रजनीश मिश्रा (कोच), मजहर अली (प्रबंधक)।
जूनियर सेलेक्शन कमेटी (पुरुष) : अरविंद कपूर, कमलकांत कनौजिया, मनोज मकर, कमल, उत्कर्ष चंद्रा।
अंडर-19 विनोद मनकद एंड कोच बिहार ट्रॉफी : रोहित प्रकाश (कोच), कपिल पांडे (प्रबंधक), आशिफ (प्रशिक्षक)।
अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: मो. सैफ (कोच), संजीव जखमोला (प्रबंधक)।
अंडर -14 राज सिंह डुंगरपुर ट्रॉफी : मो. आमिर (कोच), अरविंद सोलंकी (प्रबंधक)।
टैलेंट सर्च कमेटी : गोपाल शर्मा, रिजवान शमशाद, अरविंद कपूर, अमरीश गौतम, ज्ञानेंद्र पांडे।
यूपीसीए अकादमी आफिशियल: गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर, राहुल, मुकेश पांडे।
सीनियर महिला सलेक्टर: प्रियंका त्रिपाठी (चेयरपर्सन), पारुल चौधरी, गायत्री यादव और जावेद अनवर (सदस्य)।
जूनियर महिला सलेक्टर- अपराजिता बंसल (चेयरपर्सन), कश्मीरा जैन, इति चतुर्वेदी, परवेज खान (सदस्य)।
सीनियर महिला : नीतू डेविड (कोच), नीतू अग्रवाल (प्रबंधक)।
अंडर-23 महिला : चित्रा सिंह (कोच), आर जयसवाल (प्रबंधक)।
अंडर-19 महिला : सीमा त्रिवेदी (कोच) मंजू भंडारी (प्रबंधक)।