{"_id":"73ead4bded4abf9a6ce967d0c9dd3d73","slug":"manish-pandey-in-indian-cricket-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में पहुंचे उत्तराखंड के मनीष पांडे के कदम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टीम इंडिया में पहुंचे उत्तराखंड के मनीष पांडे के कदम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मूल के क्रिकेटर मनीष पांडे को आईपीएल में किए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में मनीष पांडे जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही मनीष पांडे उत्तराखंड मूल के पांचवे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो मुख्य टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धौनी, उन्मुक्त चंद, एकता बिष्ट, स्नेह राणा के बाद मनीष पांडे भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गए हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले बागेश्वर जिले के निवासी मनीष पांडे कर्नाटक रणजी टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
नैनीताल में जन्मे मनीष के पिता के ट्रांसफर के बाद करीब 10 वर्ष की उम्र में मनीष कर्नाटक गए थे। जहां अंडर-15, 17, 19 आयु वर्ग की टीम में जगह बनाकर मनीष अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। जल्द ही वे कर्नाटक की रणजी टीम का हिस्सा बन गए।
विज्ञापन
आईपीएल के पहले संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की टीम से खेलते हुए मनीष आईपीएल में पहला शतक बनाने वाले पहले भारतीय का गौरव हासिल किया। इसके बाद मनीष मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स के लिए भी खेले।
बीते दो आईपीएल सीजन से मनीष कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी हैं और इंडिया ए के लिए भी खेले हैं। यह पहला मौका है जब उनको मैन इन ब्ल्यू यानि टीम इंडिया की कैप पहनने का मौका मिलेगा।