फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manish pande nomination in world cup team.

वर्ल्ड कप के संभावितों में उत्तराखंड के मनीष ने बनाई जगह

Fri, 05 Dec 2014 01:53 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
manish pande nomination in world cup team.

उत्तराखंड के मनीष पांडे को आखिरकार घरेलू टूर्नामेंटों में अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिल गया। एक ओर जहां विश्वकप के 30 संभावितों में इस बार कई दिग्गजों को चयनकर्ताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया, वहीं इस युवा भरोसेमंद बल्लेबाज पर उन्होंने दांव लगाना मुनासिब समझा।

विज्ञापन


इससे पूर्व मनीष हाल में भारत आई वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ टी-20 मैच के लिए भी टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे थे।

आईपीएल में शतक से सुर्खियों में आए
एमके के नाम से मशहूर कर्नाटक रणजी टीम और इंडिया ए के विस्फोटक बल्लेबाज के चयन पर उनके मूल प्रदेश उत्तराखंडियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीड़ी गांव के मूल निवासी मनीष का जन्म 10 सितंबर 1989 को नैनीताल में हुआ था।
विज्ञापन


आईपीएल के पहले सत्र में ही शतक बनाकर सुर्खियों में आए मनीष पांडे कर्नाटक की रणजी टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। आईपीएल में वह कोलकाता नाईटराइडर्स से खेलते हैं। आईपीएल 2014 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन ने उनको भारतीय वनडे टीम की दहलीज तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष का प्रदर्शन एक नजर में
फर्स्ट क्लास के 58 मैच
13 शतक, 19 अर्धशतक
कुल 4136 रन
218 रन उच्चतम स्कोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed