{"_id":"5fb3591571c8d55494035c848a8b2a9a","slug":"manish-maithani-in-indian-super-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग में दिखेगा मनीष का जलवा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
इंडियन सुपर लीग में दिखेगा मनीष का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Oct 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
फुटबाल के मक्का कोलकाता में रविवार की शाम फुटबाल के नए अवतार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आगाज हो गया। मगर उत्तराखंड की निगाहें 14 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले मैच पर टिकी हैं।
विज्ञापन
जब उत्तराखंड के युवा फुटबालर मनीष मैठाणी सलमान खान की टीम एफसी पुणे से मैदान में उतरेंगे। आईएसएल में खेलने वाले मनीष एकमात्र उत्तराखंड निवासी फुटबालर हैं।
विज्ञापन
शुरू हो गया संग्राम
रोमांच, एक्शन से भरपूर फुटबाल के महासमर में आठ शहरों की टीमें जलवा बिखेरने को तैयार हैं। रविवार को एटलेटिको डि कोलकाता और मुंबई सिटी एफसी के बीच मुकाबले के साथ फुटबाल संग्राम की शुरुआत भी हो गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फुटबाल टीम के सदस्य रहकर एशियन गेम्स, सार्क कप आदि मुकाबले खेलने के साथ ही मोहन बागान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग जैसे बड़े फुटबाल क्लबों से खेल चुके उत्तराखंड के मनीष मैठाणी अब आईएसएल में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं।
तैयार हैं मनीष
एफसी पुणे की टीम के मिड फील्डर मनीष 14 अक्तूबर को दिल्ली में दिल्ली डायनामोज के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। मनीष के साथ कंपनी ने 38 लाख रुपये साल का करार किया है। मैच के लिए मनीष भी पूरी तरह तैयार हैं। उनका कहना है कि टीम अच्छी है।